RRB NTPC UG Result 2025 Out: 3445 पदों पर होगी भर्ती, प्रयागराज-पटना समेत रीजनवाइज रिजल्ट यहां देखें

Published : Nov 21, 2025, 04:38 PM ISTUpdated : Nov 21, 2025, 04:44 PM IST
RB NTPC UG Result 2025 Out

सार

RB NTPC UG Result 2025 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC UG Result 2025 जारी कर दिया है। प्रयागराज, पटना, रांची समेत कई रीजन के नतीजे और कट-ऑफ उपलब्ध हैं। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और आगे की प्रक्रिया।

RRB NTPC Undergraduate Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवार जो लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है। इस बार कई रीजन, प्रयागराज, गुवाहाटी, जम्मू-कश्मीर, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने कट-ऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं, जिससे उम्मीदवार यह समझ सकें कि चयन की रेस में उनकी पोजीशन कहां तक बनी है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ अपने रीजन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाना होगा।

RRB NTPC UG Result 2025: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने रीजन की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे RRB NTPC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर आप अपना रिजल्ट सीधे देख सकेंगे।
  • रिजल्ट ओपन होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में पड़ने वाली जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।

RRB Ranchi region result direct link

RRB Patna region result direct link

RRB Jammu-Srinagar region result direct link

RRB Prayagraj region result direct link

RRB Thiruvananthapuram region result direct link

RRB Guwahati region result direct link

RRB Bhubaneshwar region result direct link

RRB Bengaluru region result direct link

RRB Siliguri region result direct link

RRB Chennai region result direct link

RRB Kolkata region result direct link

RRB Gorakhpur region result direct link

RRB Bilaspur region result direct link

RRB Chandigarh region result direct link

कब हुई थी आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा?

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 देशभर के कई सेंटरों पर 7, 8, 11-14, 18-22, 28-29 अगस्त और 1-4, 8-9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 15 सितंबर को आंसर की जारी की गई और आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 20 सितंबर थी।

कितनी वैकेंसी पर हो रही है भर्ती?

RRBs इस भर्ती के जरिए कुल 3445 पदों को भरेंगे। इनमें शामिल हैं-

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2022 पद
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट- 361 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 990 पद
  • ट्रेन क्लर्क- 72 पद

इस भर्ती में हर साल लाखों युवा शामिल होते हैं, इसलिए कट-ऑफ भी काफी प्रतिस्पर्धी रहता है।

ये भी पढ़ें- RRB Group D Mock Test Active: रेलवे परीक्षा से पहले कर लें रियल जैसी प्रैक्टिस, बड़ी अपडेट जारी

रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या?

रिजल्ट के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया जल्द ही जारी होगी। उम्मीदवारों को अपने-अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- UP Home Guard सरकारी नौकरी: सिलेक्शन कैसे होगा? रेस, हाइट और एग्जाम... जान लें वरना फॉर्म भरना बेकार 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sarkari Naukri 2025: UCIL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, इस दिन तक करें अप्लाई
RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं