UP Sarkari Naukri 2025: यूपी होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यदि आप भी यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा, रेस, हाइट-चेस्ट और पूरी चयन प्रक्रिया जान लें।
UP Home Guard Recruitment 2025: यूपी पुलिस में होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस बार बड़ा मौका आया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोमोशन बोर्ड ने 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से 20% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी भर्ती में रेस, हाइट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सब कुछ पहले से तय है। इसलिए पूरी प्रक्रिया समझना जरूरी है, ताकि कोई स्टेप छूट न जाए। जानने के लिए आगे पढ़ें।
कैसे होगा UP Home Guard का सिलेक्शन?
यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती कई चरणों में होगी। जिसमें-
OTR (एक बार रजिस्ट्रेशन)
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
PST: हाइट, वेट, चेस्ट की जांच
PET: दौड़ (रेस टेस्ट)
फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल हैं।
लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद ही आगे की प्रक्रियाएं होंगी।
होम गार्ड लिखित परीक्षा पैटर्न: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
कुल 100 सवाल- 100 अंक
सभी प्रश्न जनरल नॉलेज से
समय सीमा: 2 घंटे
पास होने के लिए कम से कम 25 अंक जरूरी
इसके बाद ही आपका फिजिकल टेस्ट होगा।
UP Home Guard Bhart PST: हाइट, चेस्ट, वेट- क्या होना चाहिए?