
RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9000 टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 8 अप्रैल है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डिटेल वैकेंसी नोटिफिकेशन 9 मार्च को आरआरबी की वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के माध्यम से 9000 रिक्तियों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट्स की बहाली की जायेगी। इसमें से 1100 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं, और 7900 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल के लिए हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 एप्लीकेशन फीस
एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता
डिटले एजुकेशन क्वालिफिकेशन ऑफिशियल आरआरबी वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें
GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 जारी, आंसर की 21 फरवरी को, जानें कब आयेगा रिजल्ट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi