GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 जारी, आंसर की 21 फरवरी को, जानें कब आयेगा रिजल्ट

GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शमिल कैंडिडेट नीचे दिये गये ऑप्शनल डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Anita Tanvi | Published : Feb 17, 2024 6:17 AM IST / Updated: Feb 19 2024, 05:08 PM IST

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2024 के लिए कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट IISC GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2024 रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

GATE response sheet 2024 direct link here

GATE 2024 रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

gate2024.iisc.ac.in

goaps.iisc.ac.in

GATE 2024 रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

कैंडिडेट्स को अपनी रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए अपनी GATE लॉगिन इंफॉर्मेशन दर्ज करनी होगी, जिसमें कैंडिडेट का पासवर्ड और इनरोलमेंट नंबर/ईमेल आईडी शामिल है।

GATE 2024 रिस्पॉन्स शीट कैसे चेक करें?

GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 आंसर की कब जारी होगी?

GATE 2024 एग्जाम आंसर की 21 फरवरी को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2024 के बीच, ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

GATE 2024 रिजल्ट कब?

GATE 2024 के नतीजे 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे और स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को जारी किए जाएंगे।

GATE 2024 मार्किंग स्कीम

GATE 2024 कब हुई थी परीक्षा?

GATE 2024 एग्जाम 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। सभी परीक्षा के दिनों में दो शिफ्ट थीं: सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।

8 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन

GATE 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। आंकड़ों के अनुसार इस बार 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि साल 2023 में 6.70 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 5.17 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शमिल हुए थे।

GATE 2024: उम्मीदवार कहां ले सकते हैं एडमिशन?

GATE क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद यहां मिल सकता है एडमिशन

ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की छोटी बहू कितनी एजुकेडेट, संपत्ति कितनी?

दुनिया की सबसे कठिन नौकरी है विमोरोज्का, -50C तापमान पर होता है यह काम

Share this article
click me!