RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: 1,832 अपरेंटिस पदों के लिए करें आवेदन, सेलेक्शन प्रोसेस, डायरेक्ट लिंक

Published : Nov 14, 2023, 01:54 PM ISTUpdated : Nov 14, 2023, 01:56 PM IST
RRC ECR Apprentice Recruitment 2023

सार

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: 1,832 अपरेंटिस रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 दिसंबर शाम 5 बजे तक actappt.rrcecr.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल, पूर्व मध्य रेलवे (आरआरसी ईसीआर) ने विभिन्न ट्रेडों के लिए 1,832 अपरेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार actappt.rrcecr.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर शाम 5 बजे है।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: सेलेक्शन प्रोसेस

प्रशिक्षुता प्रशिक्षण (apprenticeship training ) के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कक्षा 10 और आईटीआई दोनों परीक्षाओं को समान महत्व दिया जाएगा। कक्षा 10 के अंकों की गणना के लिए विषयों के समूह के बजाय सभी विषयों को ध्यान में रखा जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों की मेरिट रैंक समान है, तो अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान है तो 10वीं कक्षा पहले उत्तीर्ण करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: उम्र सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 15 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: फीस

आवेदन शुल्क ₹100 है और यह नॉन रिफंडेबल है।

Direct link to apply for RRC ECR Apprentice Recruitment 2023

ट्रेड और रीजनवाइज रिक्तियों, पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023 Notification

ये भी पढ़ें

लाला केदारानाथ अग्रवाल कौन थे? छोटी दुकान को बनाया बीकानेरवाला ब्रांड

पीआरएस ओबेरॉय कौन थे? जिन्होंने बदला भारत में होटल बिजनेस का चेहरा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर