
करियर डेस्क : हरियाणा (Haryana) में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं को लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी भर्ती (HSSC Group C Recruitment 2023) के पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब कुल 31,902 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर नोटिस जारी किया गया है। आइए जानते हैं नोटिस में क्या है और किस डिपार्टमेंट में कितने पद भरे जाएंगे..
नोटिस में क्या है
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जानकारी दी गई है कि कई विभागों में नए पद प्राप्त हुए हैं। इसको देखते हुए 31,529 से बढ़ाकर 31,902 कर दी गई है। अब कुल वैकेंसी में टोटल कैटेगरी 401 हैं, जिन्हें 63 ग्रुप में कैटेगराइज किया गया है। आयोग की तरफ से बताया गया है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन में कुछ देरी हुई है लेकिन जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती
HSSC की इस भर्ती के जरिए सरकारी विभागों, बोर्ड, कॉरपोरेशन और कमीशन में नियुक्ति की जाएगी। कुल वैकेंसी की बात करें तो 6,392 कॉमन ग्रेजुएट लेवल पोस्ट, 5,762 हायर सेकेंडरी लेवल पोस्ट, 1,647 स्टोनोग्राफर, 2,063 फायर ऑपरटेर कम ड्राइवर, 6,484 एएलएम, शिफ्ट अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन, 1,554 स्टाफ नर्स, 880 जूनियर इंजीनियर सिविल के पद हैं।
आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा
बता दें कि हरियाणा सीईटी 2022 एग्जाम का आयोजन पिछले साल नवंबर में हुआ था। कुल 3 लाख 57 हजार 562 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ था। इन भर्ती पर एलिजिबल कैंडिडेट्स संबंधित पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। ग्रुप सी एग्जाम 13 मई से 15 जुलाई, 2023 तक आयोजित होंगे।
इसे भी पढ़ें
12वीं पास के लिए 4,852 वैकेंसी : 90,000 तक सैलरी, 29 मार्च तक करें अप्लाई
खुशखबरी : डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 63,000 तक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi