
SSC MTS–Havaldar Bharti 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने MTS और हवलदार भर्ती 2025 के लिए टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट उम्मीदवारों को बताती है कि देशभर में किस राज्य, किस विभाग और किस श्रेणी में कितने पद खाली हैं। नई लिस्ट के मुताबिक इस बार भर्ती का दायरा काफी बड़ा है और कई राज्यों में बड़ी संख्या में नौकरियां निकली हैं। SSC ने साफ किया है कि विभागों से नए अपडेट आते रहेंगे, इसलिए यह वैकेंसी आगे बढ़ भी सकती है।
SSC के मुताबिक इस बार कुल 7,948 पद घोषित किए गए हैं। इसमें शामिल हैं-
कैटेगरी-वाइज सीटें
इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए अच्छी संख्या में सीटें दी गई हैं-
ये भी पढ़ें- KVS-NVS Recruitment 2025: रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों पर CBSE का बड़ा अपडेट, जानें क्या करना होगा
CBIC और CBN के विभिन्न कमिश्नरेट्स में हवलदार के पद दिए गए हैं। इनमें शामिल हैं- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के कमिश्नरेट। ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF में हर कमिश्नरेट का कैटेगरी-वाइज पूरा ब्रेकअप दिया गया है।
कमीशन ने बताया है कि यह लिस्ट टेंटेटिव यानी प्रारंभिक है। विभाग जब-जब अपनी जरूरतों को अपडेट करेंगे, तब-तब पदों की संख्या भी बदल सकती है। जो भी छात्र MTS या Havaldar भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी वैकेंसी लिस्ट देख सकते हैं। इसमें- स्टेटवाइज, रीजनवाइज, और कैटेगरीवाइज वैकेंसी डिटेल साफ-साफ दिया गया है।
ये भी पढ़ें- CTET February 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और एग्जाम डेट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi