SIDBI में सरकारी नौकरी का मौका: मैनेजर पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 1.15 लाख तक

Published : Jul 15, 2025, 12:47 PM ISTUpdated : Jul 15, 2025, 12:57 PM IST
SIDBI Recruitment 2025

सार

Sarkari Naukri: SIDBI में निकली ग्रेड A और B मैनेजर पोस्ट वैकेंसी के लिए आवेदन करने का मौका है। इसके तहत कुल 76 पदों पर भर्ती होगी। सैलरी 1.15 लाख तक हो सकती है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 अगस्त है। योग्यता, पात्रता समेत पूरी डिटेल चेक करें।

SIDBI Recruitment 2025: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले कैंडिडेट के पास शानदार मौका है। स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया यानी SIDBI ने ग्रेड A और ग्रेड B कैटेगरी में मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.sidbi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 अगस्त 2025 तक है।

SIDBI Grade A and B Vacancy 2025: कितनी वैकेंसी और किस-किस पद पर होगी भर्ती, सैलरी कितनी

SIDBI की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ग्रेड A और ग्रेड B के तहत कुल 76 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल और स्पेशलिस्ट दोनों कैटेगरी शामिल हैं। पदों में असिस्टेंट मैनेजर Grade A जनरल स्ट्रीम, मैनेजर Grade B जनरल स्ट्रीम, मैनेजर Grade B लीगल स्ट्रीम, मैनेजर Grade B IT स्ट्रीम शामिल हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 44500 हजार रुपए से 115,000 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। सैलरी ग्रेड और अनुभव के अनुसार तय होगी।

ये भी पढ़ें- रेलवे ICF में 1010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन, जानें डिटेल

SIDBI Jobs 2025 सिलेक्शन प्रोसेस क्या है

SIDBI की इस भर्ती के लिए तीन चरणों में सिलेक्शन होगा। पहला चरण ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसमें कुल 200 मार्क्स, 7 सेक्शन से पूछे जाएंगे। दूसरा चरण एडवांस ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें 2 पेपर, कुल 200 मार्क्स के होंगे। तीसरे चरण में 100 मार्क्स का इंटरव्यू होगा, जिसमें कैंडिडेट के एक्स्ट्रा एक्टिविटीज और उपलब्धियों को भी देखा जाएगा। इसके अलावा, शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लीडरशिप, कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स चेक करने के लिए साइकोमैट्रिक टेस्ट भी लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Success Story: कितने पढ़े लिखे हैं डॉली चायवाला, किया डॉली की टपरी फ्रेंचाइजी मॉडल का ऐलान

SIDBI भर्ती 2025 से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स

SIDBI भर्ती 2025 के तहत उम्र गणना की कटऑफ डेट 14 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। वर्क एक्सपीरियंस की कटऑफ डेट 11 अगस्त 2025 है। फेज 1 ऑनलाइन एग्जाम 6 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। वहीं फेज 2 ऑनलाइन एग्जाम 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा। इंटरव्यू नवंबर 2025 तक आयोजित होने की संभावना है।

SIDBI Bank Recruitment 2025 अप्लाई करने के लिए फीस कितना देना होगा

SIDBI भर्ती 2025 के लिए अप्लाई करने वाले SC, ST, PWBD कैंडिडेट को 175 रुपए सिर्फ इंफॉर्मेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। वहीं General, OBC, EWS कैंडिडेट को 1100 रुपए फीस भरनी होगी। जिसमें 925 रुपए आवेदन शुल्क के साथ 175 रुपए इंफॉर्मेशन शुल्क शामिल है। SIDBI स्टाफ कैंडिडेट के लिए कोई शुल्क नहीं है।

SIDBI भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले SIDBI की वेबसाइट ऑफिशियल www.sidbi.in पर जाएं।
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • पूरा आवेदन फॉर्म भरें और एक बार अच्छे से चेक कर लें।
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें, आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए कंफर्मेंशन पेज की एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।
  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। गलत जानकारी या डॉक्युमेंट्स की कमी से डिसक्वालिफिकेशन का सामना करना पड़ सकता है।
  • किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

SIDBI Recruitment 2025 official notification check here

SIDBI Recruitment 2025 Direct Link to Apply

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?