SBI Clerk Prelims 2025: सिर्फ 60 मिनट में सॉल्व करने होंगे 100 सवाल, 20 सितंबर से शुरू है एग्जाम

Published : Sep 17, 2025, 05:29 PM IST
SBI Clerk Prelims 2025

सार

SBI Clerk Exam 2025: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर से शुरू है। जानें रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी गाइडलाइंस और एग्जाम पैटर्न। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Exam 2025: अगर आप SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 (प्रिलिम्स) देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यह परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को देशभर के अलग-अलग सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा 5180 क्लर्क पदों के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रिलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। जानिए SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 की रिपोर्टिंग टाइम से लेकर एग्जाम पैटर्न तक की पूरी डिटेल।

एसबीआई क्लर्क एग्जाम पैटर्न 2025

  • कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • अंग्रेजी भाषा (English)- 30 प्रश्न
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Maths)- 35 प्रश्न
  • रीजनिंग एबिलिटी- 35 प्रश्न
  • परीक्षा का समय 1 घंटा होगा।
  • हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक (नेगेटिव मार्किंग) कटेगा।

कितने बजे पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर?

SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के कैंडिडेट को मॉर्निंग शिफ्ट के लिए सुबह 8 बजे तक सेंटर पहुंचना होगा। 11:25 सुबह एग्जाम शिफ्ट वालों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 10:30 बजे सुबह है। वहीं, 1:55 दोपहर शिफ्ट वाले उम्मीदवारों को 1 बजे तक सेंटर पहुंचना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 7500 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, कितनी है फीस और कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाना जरूरी है?

  • एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे वैध पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

किन चीजों को एग्जाम सेंटर पर ले जाना बैन है?

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्टवॉच
  • कैलकुलेटर
  • ज्योमेट्री बॉक्स
  • पेंसिल बॉक्स
  • नोटबुक और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

SBI क्लर्क एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले sbi.co.in वेबसाइट पर जाएं। 
  • वहां SBI Clerk Preliminary Exam Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। 
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रखें। 
  • एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग और सेंटर एड्रेस जैसी जरूरी जानकारी होगी।

SBI Clerk Prelims 2025 Admit Card Download Link

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 17 सितंबर, बिना फीस भरें फॉर्म

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?