SBI Clerk Recruitment 2023: 8283 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन sbi.co.in पर शुरू, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

Published : Nov 17, 2023, 10:05 AM ISTUpdated : Nov 17, 2023, 10:27 AM IST
SBI Clerk Recruitment 2023

सार

SBI Clerk Recruitment 2023: 8283 पदों के लिए एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन sbi.co.in पर शुरू हो गया है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

SBI Clerk Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने 17 नवंबर, 2023 को एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2023 तक है।

SBI Clerk Recruitment 2023: पात्रता मानदंड, आयु सीमा

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SBI Clerk Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

SBI Clerk Recruitment 2023 Registration Direct Link

SBI Clerk Recruitment 2023: प्रीलिम्स जनवरी में

प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं की सटीक तारीखें अभी तक एसबीआई द्वारा शेयर नहीं की गई हैं। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

वोट कैसे करते हैं? वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ का पूरा प्रोसेस, डिटेल

ब्यूटी विद ब्रेन सारा तेंदुलकर के पास है इस कॉलेज की डिग्री

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें