SBI PO Mains Result 2025 Date: कब आयेगा प्रोबेशनरी ऑफिसर रिजल्ट, जानिए कैसे और कहां चेक करें

Published : Sep 23, 2025, 01:02 PM IST
SBI PO Mains Result 2025 Date

सार

SBI PO Mains Result 2025 Date: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित होने वाला है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर चेक कर सकते हैं। जानिए लेटेस्ट अपडेट क्या है?

SBI PO Mains Exam Result 2025: बैंकों में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों की नजरें एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 पर टिकी हुई हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने अभी तक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है, लेकिन जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, मुख्य परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी करने की डेट को लेकर एसबीआई की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा।

एसबीआई PO मेन्स परीक्षा कब हुई थी, पास होने के लिए कितने मार्क्स?

एसबीआई PO मेन्स परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। यह पूरी तरह ऑनलाइन थी और इसमें कुल 250 अंक का पेपर था। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective) 200 अंकों के थे और इसके लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। वहीं वर्णनात्मक प्रश्न (Descriptive) 50 अंकों के थे जिसके लिए 30 मिनट का समय दिया गया था। इस परीक्षा में सफल होने के लिए हर उम्मीदवार को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। सही उत्तर के अलावा गलत उत्तरों पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाए तो उसके लिए कोई अंक कटेंगे नहीं।

ये भी पढ़ें- BPSC 71वीं CCE 2025 आंसर की जारी: यहां से करें डाउनलोड, 27 सितंबर तक आपत्ति करने का मौका

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद भरे जाएंगे। इसमें 500 रेगुलर पोस्ट और 41 बैकलॉग पोस्ट शामिल हैं।

SBI PO Mains Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध SBI PO Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करके हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (GD) के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल रिजल्ट कब आएगा? क्या है लेटेस्ट अपडेट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?