BPSC CCE Prelims Answer Key 2025: बीपीएससी की ओर से 71वीं सीसीई 2025 प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जानें कैसे डाउनलोड करें, यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगे तो आपत्ति दर्ज करने का भी मौका है। जानिए
BPSC 71st CCE Answer Key 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 12 सितंबर 2025 को आयोजित 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रीलिम्स के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रिया देख सकते हैं और अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। जानिए आंसर की कहां से कैसे डाउनलोड करें और आपत्ति दर्ज करने का तरीका क्या है?
BPSC CCE Prelims आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की सीरीज वाइज PDF में उपलब्ध है और इसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन की जरूरत नहीं है। हालांकि, जनरल नॉलेज सेक्शन में आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 71st CCE Provisional Answer Keys लिंक पर क्लिक करें।
- सीरीज वाइज PDF स्क्रीन पर खुलेगी।
- जनरल नॉलेज आंसर की को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव करें।
BPSC 71st CCE Answer Key 2025 Link
ये भी पढ़ें- Bihar STET 2025: 19 सितंबर से शुरू हुए आवेदन, 27 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें फीस और एग्जाम पैटर्न
BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को जनरल नॉलेज सेक्शन में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 21 से 27 सितंबर 2025 तक चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- BPSC पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- प्रत्येक चैलेंज के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- हर क्वेश्चन के लिए 250 रुपए फीस का भुगतान करें।
- एक विशेषज्ञ टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और उसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
BPSC 71st CCE Answer Key 2025 Official Notice
प्रोविजनल आंसर-की का उपयोग क्या है?
उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। इससे उन्हें फाइनल रिजल्ट आने से पहले परीक्षा में अपने प्रदर्शन का अंदाजा हो जाता है। इस प्रक्रिया से न केवल उम्मीदवारों को तैयारी का फीडबैक मिलता है, बल्कि परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है।
ये भी पढ़ें- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जारी, यहां है CBT 1 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक
