Shipping Corporation of India Recruitment 2023: मास्टर मेरिनर्स, चीफ इंजीनियर पोस्ट के लिए करें आवेदन, योग्यता, फीस समेत डिटेल चेक करें

Published : Dec 03, 2023, 05:04 PM IST
Shipping Corporation of India Recruitment 2023

सार

Shipping Corporation of India Recruitment 2023: शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मास्टर मेरिनर्स/चीफ इंजीनियर पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Shipping Corporation of India Recruitment 2023: शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) ने मास्टर मेरिनर्स/चीफ इंजीनियर के पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.shipindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 43 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 17 रिक्तियां मास्टर मेरिनर के पोस्ट के लिए हैं और 26 रिक्तियां चीफ इंजीनियर के पोस्ट के लिए हैं।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को मास्टर्स एफजी सीओसी/एमईओ क्लास I सीओसी प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 साल का समुद्री समय पूरा करना चाहिए, जिसमें से कम से कम 2 साल का समुद्री समय मास्टर रैंक या चीफ इंजीनियर में होना चाहिए।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 एप्लीकेशन फीस

सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। SC/ST/PwBD/ExSM के लिए शुल्क ₹100 है।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी: शॉर्ट-लिस्टिंग और इंटरव्यू। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बालकनाथ कौन हैं? राजस्थान CM पद के प्रबल दावेदार, राजस्थान के योगी को जानिए

लंदन से पढ़ाई, महिला सशक्तीकरण,शिक्षा पर काम, दीया कुमारी की 10 बातें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
कौन हैं उदय भानु चिब? इंजीनियर से यूथ कांग्रेस चीफ बनने की कहानी