OJEE Admit Card 2023: ओजेईई स्पेशल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

OJEE Admit Card 2023: ओडिशा कंबाइन एंट्रेंस एग्जाम के सेंकेंड फेज के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

 

Yatish Srivastava | Published : Jun 22, 2023 12:26 PM IST

एजुकेशन डेस्क। ओडिशा कंबाइन एंट्रेंस एग्जाम (ओजेईई) कमेटी ने आज 22 जून को दूसरी स्पेशल ओजेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट को ojee.nic.in पर जाकर जरूरी डीटेल्स भरनी होगी जिसके बाद वे अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे।

OJEE 2nd phase exam 2023: चार शिफ्ट में होगा एग्जाम
दूसरी स्पेशल OJEE Exam 2023 एगजाम 26 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा। एगजाम चार शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ से 10 बजे, फिर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, फिर दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक और फिर शाम 5.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक शिफ्ट रहेगी। 

ये भी पढ़ें. ICAR PG and PhD Exam Date 2023: नौ जुलाई को होगा आईसीएआर पीजी और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम, यहां देखें डीटेल्स

OJEE Admit Card 2023: गाइडलाइन फॉलो करें स्टूडेंट्स
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई गाइडलाइंस को जरूर पढ़ें और उसे फॉलो करें। एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ लेकर जरूर जाएं। इसके अलावा मोबाइल, कैलकुलेटर आदि एग्जाम सेंटर पर ले जाना मना होगा।    

OJEE exam 2023: सीबीटी मोड में एग्जाम 
सभी कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगा। एडमिट कार्ड पर एग्जाम की डेट, शिफ्ट और एग्जाम सेंटर की डीटेल भी दी गई है। OJEE एग्जाम बीटेक, एलई-टेक (डिप्लोमा), एमबीए, एमसीए और बीफार्मा में एडमीशन के लिए किया जाता है। 

ये भी पढ़ें.  PSSSB Clerk Exam 2023: पीएसएसएसबी क्लर्क एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

Special OJEE Admit Card 2023: पहला फेज 8 से 12 मई तक था
ओडिशा कंबाइन एंट्रेंस एग्जाम 2023 का पहला फेज 8 से 12 मई तक आयोजित किया गया था। ओजेईई (OJEE) रिजल्ट दो जून को जारी किया गया था। OJEE काउंसलिंग में पहले फेज में सीटें पूरी नहीं भर पाने पर सेकेंड फेज एग्जाम कराया जा रहा है।

Special OJEE Admit Card 2023 करें डाउनलोड 

Share this article
click me!