
करियर डेस्क : TANCET 2023 एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आ रही है। अन्ना यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को इस एग्जाम का रिजल्ट (TANCET Result 2023 Declared ) जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बार TANCET MCA एग्जाम में कुल 9,279 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 22,774 कैंडिडेट्स ने एग्जाम छोड़ दिया था।
TANCET Result 2023 कब तक चेक कर पाएंगे रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का स्कोरकार्ड छात्रों के लिए 20 अप्रैल से 20 मई 2023 तक आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बीच छात्र इसे डाउनलोड और चेक कर पाएंगे। बता दें कि इस साल लिखित परीक्षा 25 मार्च और 26 मार्च, 2023 दो दिन आयोजित की गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रोविजनल आंसर-की जारी किया गया था और फिर ऑब्जेक्शन के आधार पर फाइनल आंसर-की विश्वविद्यालय ने जारी की थी। एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
TANCET 2023 Result कैसे चेक करें
इसे भी पढ़ें
UP Board Result 2023 : इस दिन एक साथ आएगा यूपी बोर्ड 10th-12th क्लास का रिजल्ट, आ रही बड़ी खबर !
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi