
Teachers Day 2024, National Teachers Awards 2024: शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2024 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers’ Awards 2024) के विजेताओं की घोषणा की है। इस बार कुल 50 शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए हैं, जो 5 सितंबर को शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में सम्मानित किए जाएंगे। नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए देश भर से शिक्षकों का चयन किया गया है। इन 50 पुरस्कार विजेताओं में 28 राज्यों, 3 संघ शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व है। इनमें से 34 पुरुष, 16 महिलाएं, 2 विशेष आवश्यकता वाले और 1 विशेष जरूरत वाले बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षक शामिल हैं।
Teachers Day 2024: अन्य पुरस्कार:
इन 50 शिक्षकों के अलावा, उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 16-16 शिक्षकों को भी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
2024 के नेशनल टीचर्स अवार्ड विजेता कौ-कौन हैं, लिस्ट
नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए शिक्षकों का चयन कैसे होता है?
नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए शिक्षकों का चयन एक तीन-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसमें जिला, राज्य और नेशनल लेवल पर इवैल्यूएशन शामिल था। कुल 82 शिक्षकों को इस प्रोग्राम में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की शुरुआत 1958 में हुई थी और इसके दिशा-निर्देश 2018 में मोडिफाई किए गए थे।
ये भी पढ़ें
Infosys ने 2 साल बाद 1000 फ्रेशर्स को भेजे ऑफर लेटर्स, जॉइनिंग डेट बताई
भारत के 10 महान पुरुष शिक्षक जिन्होंने शिक्षा को नई दिशा दी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi