
Bank PO Exam GK Questions with Answers in Hindi: अगर आप Bank PO, IBPS PO, SBI PO या RRB PO जैसी किसी भी सरकारी बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको केवल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इन परीक्षाओं में एक अहम भूमिका निभाता है बैंकिंग अवेयरनेस और फाइनेंस से जुड़ा जेनरल नॉलेज, जिसे अक्सर उम्मीदवार नजरअंदाज कर देते हैं। यह सेक्शन न सिर्फ आपके कुल स्कोर को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में भी आपकी समझ को दर्शाता है। बैंकिंग अवेयरनेस का मतलब केवल बैंक के नाम या RBI के फुल फॉर्म तक सीमित नहीं है। इसमें देश की मौद्रिक नीति, RBI की भूमिका, बैंकों की स्कीमें, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, वित्तीय शब्दावली और वर्तमान बैंकिंग घटनाक्रम भी शामिल हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 50 ऐसे महत्वपूर्ण बैंकिंग और फाइनेंस आधारित GK प्रश्न, जो Bnak PO परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं।
1 कब हुई थी RBI की स्थापना?
उत्तर- 1 अप्रैल 1935
2 RBI का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर- मुंबई
3 RBI का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?
उत्तर- 1 जनवरी 1949
4 RBI के पहले गवर्नर का नाम क्या है?
उत्तर- सर ओस्बोर्न स्मिथ
5 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे?
उत्तर- सी. डी. देशमुख
6 RBI के वर्तमान गवर्नर कौन हैं (2025)?
उत्तर- संजय मल्होत्रा
7 RBI की मौद्रिक नीति साल में कितनी बार आती है?
उत्तर- 6 बार (द्वैमासिक)
8 SDF का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Standing Deposit Facility
9 CRR का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Cash Reserve Ratio
10 SLR का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Statutory Liquidity Ratio
11 NEFT का मतलब क्या होता है?
उत्तर- National Electronic Funds Transfer
12 RTGS का मतलब क्या होता है?
उत्तर- Real Time Gross Settlement
13 IMPS का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Immediate Payment Service
14 UPI का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Unified Payments Interface
15 IFSC कोड में कितने कैरेक्टर होते हैं?
उत्तर- 11 कैरेक्टर
16 MICR कोड क्या है?
उत्तर- Magnetic Ink Character Recognition
17 SWIFT कोड का उपयोग किसलिए होता है?
उत्तर- इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए
18 NACH का अर्थ क्या है?
उत्तर- National Automated Clearing House
19 बैंक चेक की अधिकतम वैधता कितनी होती है?
उत्तर- 3 महीने
20 KYC का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Know Your Customer
21 भारत का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
22 Regional Rural Banks की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर- 1975
23 NABARD किस क्षेत्र के लिए कार्य करता है?
उत्तर- कृषि और ग्रामीण विकास
24 SIDBI का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर- Small Industries Development Bank of India
25 EXIM Bank का काम क्या है?
उत्तर- निर्यात और आयात वित्तीय सहायता
26 Scheduled Bank क्या होता है?
उत्तर- वो बैंक जो RBI Act की Second Schedule में आते हैं
27 Co-operative Bank किसे कहते हैं?
उत्तर- वो बैंक जो सहकारी आधार पर चलाए जाते हैं
28 Payment Bank क्या होते हैं?
उत्तर- छोटे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की सुविधा देने वाले बैंक
29 India Post Payments Bank कब शुरू हुआ था?
उत्तर- 1 सितंबर 2018
30 PSB का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Public Sector Bank
31 PM Jan Dhan Yojana कब शुरू की गई थी?
उत्तर- 28 अगस्त 2014
32 PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ कौन उठा सकता है?
उत्तर- जीवन बीमा (18-50 वर्ष आयु वालों को)
33 PM Suraksha Bima Yojana का प्रीमियम कितना है?
उत्तर- ₹20 प्रति वर्ष
34 Atal Pension Yojana का उद्देश्य क्या है?
उत्तर- असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन
35 RBI द्वारा लॉन्च किया गया डिजिटल करेंसी पायलट क्या है?
उत्तर- e₹ (डिजिटल रुपया)
36 FCRA का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Foreign Contribution Regulation Act
37 Bharat Bill Payment System किस संस्था द्वारा चलाया जाता है?
उत्तर- NPCI
38 Pension Fund Regulatory Authority कौन सी है?
उत्तर- PFRDA
39 IRDAI का कार्य क्या है?
उत्तर- बीमा क्षेत्र को नियंत्रित करना
40 LIC का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Life Insurance Corporation
41 Inflation का मतलब क्या होता है?
उत्तर- महंगाई
42 Deflation का मतलब क्या होता है?
उत्तर- मूल्य स्तर में गिरावट
43 Repo Rate क्या होती है?
उत्तर- RBI द्वारा बैंकों को दी जाने वाली उधारी दर
44 Reverse Repo Rate क्या होती है?
उत्तर- बैंकों द्वारा RBI को जमा की जाने वाली राशि पर ब्याज
45 Base Rate किसे कहते हैं?
उत्तर- न्यूनतम ब्याज दर जिस पर बैंक ऋण दे सकता है
46 Bank Ombudsman स्कीम किसने शुरू की?
उत्तर- RBI
47 NPA का मतलब क्या है?
उत्तर- Non-Performing Asset
48 मुद्रास्फीति की माप किससे होती है?
उत्तर- Consumer Price Index (CPI)
49 Credit Score किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है?
उत्तर- CIBIL
50 Bharat QR Code किस उद्देश्य से शुरू किया गया?
उत्तर- कैशलेस डिजिटल भुगतान के लिए