GK Questions with Answers: 50 जनरल नॉलेज सवाल, जो SSC परीक्षा में आपको दिला सकते हैं टॉप स्कोर

Published : Jun 17, 2025, 09:37 AM IST
GK Questions with Answers For SSC Exams 2025

सार

GK Questions with Answers: एसएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए 50 महत्वपूर्ण जीके प्रश्न और उत्तर। इतिहास, राजनीति, विज्ञान, करेंट अफेयर्स जैसे विषयों को कवर करते हुए, ये प्रश्न आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे और आप सफलता के और करीब पहुंचेंगे।

GK Questions with Answers in Hindi For SSC Exams: अगर आप SSC CGL, SSC CHSL, Bank PO, Railway, UPSC जैसे किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास सामान्य ज्ञान (GK) की पकड़ मजबूत होना बेहद जरूरी है। General Knowledge ऐसा विषय है, जो आपको कम समय में ज्यादा नंबर दिला सकता है। लेकिन इसकी तैयारी सही दिशा में करनी भी जरूरी है। SSC एग्जाम्स हर साल कई अलग-अलग लेवल पर आयोजित किए जाते हैं। हर साल लाखों छात्र इन परीक्षाओं में बैठते हैं और उनमें से कई का चयन सिर्फ इसलिए नहीं हो पाता क्योंकि वे GK या Current Affairs जैसे सेक्शन में चूक कर जाते हैं। एसएससी एग्जाम्स में हिस्ट्री, पॉलिटी, साइंस, करंट अफेयर्स, जियोग्राफी जैसे टॉपिक्स से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं SSC एग्जाम्स में पूछे जाने वाले 50 इंपोर्टेंट जीके क्वेश्चन और आंसर (GK Questions with Answers in Hindi) जो आपकी प्रैक्टिस को और मजबूत बना सकते हैं।

1 विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

उत्तर- प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

2 भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 1950 में

3 दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?

उत्तर- कोयंबटूर

4 UN का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर- न्यूयॉर्क, अमेरिका

5 भारत में सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर- गंगा नदी

6 रामायण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर- महर्षि वाल्मीकि

7 भारत में सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल के अनुसार)?

उत्तर- राजस्थान

8 भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?

उत्तर- इंदिरा गांधी

9 D.N.A. की खोज किसने की थी?

उत्तर- जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक

10 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 28 फरवरी

11 भारतीय रुपये का चिन्ह किसने डिजाइन किया?

उत्तर- उदय कुमार

12 UNO की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 24 अक्टूबर 1945

13 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' किस उपनिषद से लिया गया है?

उत्तर- यजुर्वेद

14 'गीत गोविंद' किसने लिखा था?

उत्तर- जयदेव

15 पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर- क्योंकि इसका 71% हिस्सा पानी से ढका है

16 भारत में चुनाव आयोग कब स्थापित हुआ?

उत्तर- 25 जनवरी 1950

17 न्यायपालिका का मुखिया कौन होता है?

उत्तर- भारत के मुख्य न्यायाधीश

18 राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 31 अक्टूबर

19 भारतीय संसद के कितने सदन होते हैं?

उत्तर- दो (लोकसभा और राज्यसभा)

20 विटामिन C की कमी से कौन सा रोग होता है?

उत्तर- स्कर्वी

21 Red Fort (लाल किला) किसने बनवाया था?

उत्तर- शाहजहां

22 भारत की पहली bullet train कहां चलेगी?

उत्तर- मुंबई से अहमदाबाद

23 हजारों दीपों का त्योहार किसे कहा जाता है?

उत्तर- दीवाली

24 पंचायत राज व्यवस्था किस अनुच्छेद से संबंधित है?

उत्तर- अनुच्छेद 40

25 भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

26 कंप्यूटर की भाषा को क्या कहा जाता है?

उत्तर- बाइनरी लैंग्वेज (Binary Language)

27 भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद हैं?

उत्तर- मूल रूप से 395 (अब 470 से अधिक)

28 पृथ्वी सूर्य के चारों ओर किस आकार में घूमती है?

उत्तर- दीर्घवृत्त (Elliptical)

29 भारत के किस राज्य को 'स्पाइस गार्डन ऑफ इंडिया' कहा जाता है?

उत्तर- केरल

30 'डोलराइट' किस प्रकार की चट्टान है?

उत्तर- आग्नेय चट्टान

31 महात्मा गांधी को सबसे पहले 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था?

उत्तर- सुभाष चंद्र बोस

32 वायुमंडल में सबसे अधिक गैस कौन सी होती है?

उत्तर- नाइट्रोजन

33 आयुर्वेदिक चिकित्सा से संबंधित संस्थान कौन सा है?

उत्तर- आयुष मंत्रालय

34 ब्रह्मोस मिसाइल भारत ने किस देश के साथ मिलकर बनाई?

उत्तर- रूस

35 विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

उत्तर- एंजेल फॉल्स (वेनेजुएला)

36 'अमर जवान ज्योति' कहां स्थित है?

उत्तर- इंडिया गेट, नई दिल्ली

37 रबी की फसल कब बोई जाती है?

उत्तर- अक्टूबर-नवंबर में

38 प्लासी की लड़ाई किस वर्ष हुई थी?

उत्तर- 1757

39 राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के रचयिता कौन हैं?

उत्तर- रवींद्रनाथ टैगोर

40 किस धातु का उपयोग थर्मामीटर में किया जाता है?

उत्तर- पारा (Mercury)

41 'डिजिटल इंडिया' अभियान कब शुरू हुआ था?

उत्तर- 1 जुलाई 2015

42 भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं?

उत्तर- सरोजिनी नायडू

43 INS Vikrant क्या है?

उत्तर- भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर

44 गांधी जी ने 'नमक सत्याग्रह' कब शुरू किया था?

उत्तर- 12 मार्च 1930

45 भारत में योजना आयोग की जगह किस संस्था ने ली है?

उत्तर- नीति आयोग

46 'हरित क्रांति' का संबंध किससे है?

उत्तर- कृषि उत्पादन बढ़ाने से

47 भारत की पहली महिला IPS अधिकारी कौन थीं?

उत्तर- किरण बेदी

48 बांग्लादेश की राजधानी क्या है?

उत्तर- ढाका

49 'जीएसटी' का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स

50 कौन-सी गैस लाल रंग की होती है?

उत्तर- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए