Tripura Board TBSE 10th 12th class Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

Published : Jun 05, 2023, 01:09 PM ISTUpdated : Jun 05, 2023, 02:24 PM IST
tbse result

सार

Tripura Board TBSE 10th 12th class Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड की ओर से आज 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने आज 10वीं, 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि डीटेल्स भरना होगा। 

त्रिपुरा दसवीं और 12वीं बोर्ड का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। हाईस्कूल में इस बार 86.02 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। वहीं 12वीं क्लास इस साल 83.2% स्टूडेंट्स सफलता मिली है। 

tripura board 10th 12th result 2023: इस साल त्रिपुरा बोर्ड की ओर से 16 मार्च से 18 अप्रैल तक दसवीं क्लास की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक हुई थी।  इस बार त्रिपुरा बोर्ड की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 71,552 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें दसवीं क्लास में कुल 38,116 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जबकि 33, 435 कैंडिडेट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें. BSEB Bihar Board 10th Class Compartment Result 2023: बिहार दसवीं बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट्स दिए गए सेक्शन में मांगी गई डीटेल्स भरें और फिर सबमिट कर दें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें. Rajasthan Board RBSE 10th Class Result 2023: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित, 90.49% स्टूडेंट पास...यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

check tbse 10th 12th result 2023 online: रिजल्ट में रहेंगी ये डीटेल्स
टीबीएसई रिजल्ट 2023 की मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर, पिता का नाम, स्कूल का नाम, एग्जाम का नाम, सब्जेक्ट्स का नाम, सब्जेक्ट्स का कोड, हर सब्जेक्ट के नंबर, टोटल मार्क्स शामिल हैं। ऑनलाइन ली गई मार्कशीट प्रोविजनल ही मानी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कैंडिडेट्स को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को स्कूल्स से अपनी मार्कशीट कलेक्ट करने के लिए अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा। ऐसे में एडमिट कार्ड को संभालकर अपने पास रखें। 

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?