UPSC Result 2022: 184वीं रैंक के लिए एमपी की दो आयशा ने किया दावा, जानें कहां और कैसे फंसा पेच

Published : May 25, 2023, 09:58 PM ISTUpdated : May 27, 2023, 03:40 PM IST
upsc candidates ayesha

सार

UPSC Result 2022: यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में 184वीं रैंक के लिए दो कैंडिडेट्स ने दावा किया है. मध्यप्रदेश की आयशा नाम की दो कैंडिडेट्स ने यूपीएससी रिजल्ट में एक ही रैंक हासिल करने का दावा किया है। दोनों ने यूपीएससी ऑफिस में शिकायत की है।  

एजुकेशन डेस्क। यूपीएससी (UPSC 2022) की परीक्षा 184वीं रैंक को लेकर दो कैंडिडेट्स के बीच मामला फंस गया है। मध्य प्रदेश की दो कैंडिडेट्स ने 184वीं रैंक के लिए अपना सेलेक्शन होने का दावा किया है। खास बात ये है कि दोनों कैंडिडेट्स का नाम और रोल नंबर सेम हैं। इस प्रकरण को लेकर दोनों ने यूपीएससी में क्लेम किया है जिसकी जांच की जा रही है। 

upsc 2022 two candidate claimed for 184 rank: मध्य प्रदेश के देवास की आयशा फातिमा और और अलीराजपुर की आयशा मकरानी ने दावा किया है कि यूपीएससी में उन्होंने 184वीं रैंक हासिल की है और वही सफल कैंडिडेट हैं। यूपीएससी 2022 का रिजल्ट निकलने के बाद आयशा नाम की दो कैंडिडेट्स के घर-परिवार में जश्न का माहौल बन गया था।

ये भी पढ़ें. UPSC Results 2022: झांसी के गौरव यादव को पहले अटेम्पट में मिली असफलता तो इन चीजों पर फोकस कर बने IPS, पिता हैं SI

Ayesha named two candidate claimed in upsc: देवास के रहने वाले नजीरुद्दीन की बेटी आयशा फातिमा और अलीराजपुर निवासी सलीमुद्दीन की बेटी आयशा मकरानी का रोलनंबर भी एक है जिस कारण ये कन्फ्यूजन हुआ है। दोनों का रोल नंबर भी 7811744 था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आयशा फातिमा के भाई ने यूपीएससी में की शिकायत
upsc result 2022: यूपीएससी 2022  के लिए 184वीं रैंक के लिए दोनों दावेदार आयशा फातिमा और आयशा मकरानी एग्जाम पास करने के साथ ही इंटरव्यू भी देने का दावा किया है। आयशा मकरानी के भाई जो कि सिविल इंजीनियर हैं उन्होंने टीओआई को बताया कि उनकी बहन ने मैथ्समैटिक्स में यूपीएससी क्रैक किया है। आयशा 23 साल की हैं और यह उनका पहला अटेम्प्ट था। आयशा नाम की दूसरी लड़की के 184वीं रैंक के लिए दावा करने पर यूपीएससी में मामले की शिकायत की गई है। 

ये भी पढ़ें. एकदम फिल्मी है UPSC पास करने वाले छात्र की कहानी: IAS भाभी को देखकर अफसर बनने की जिद, एक करोड़ की नौकरी भी छोड़ दी

आयशा मकरानी के पिता नजीरुद्दीन का कहना है कि यूपीएससी ऐसी गलती कैसे कर सकता है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनकी बेटी 26 साल की हैं और इसबार उसका चौथा अटेम्प्ट था। उसने पॉलिटिकल साइंस के साथ यूपीएससी क्ववालिफाई किया है। 

UPSC result 2022: इंटरव्यू के दिन में अंतर और क्यूआर कोड में मिली गलती
आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड में पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख 25 अप्रैल और दिन गुरुवार लिखा है। जबकि आयशा फातिमा के एडमिट कार्ड में पर्सनैलिटी टेस्ट की डेट 25 अप्रैल और दिन मंगलवार था। कैलेंडर के मुताबिक 25 अप्रैल को मंगलवार ही था। इसके अलावा आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड नहीं है जबकि आयशा फातिमा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड है। ऐसे में फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?