UP Board Result 2025 Out: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल टॉपर

Published : Apr 25, 2025, 12:46 PM ISTUpdated : Apr 25, 2025, 02:22 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2025 Out

सार

UP Board 10th 12th Result 2025 Out: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां हैं।

UP Board 10th 12th Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) घोषित कर दिया है। 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, यश प्रताप सिंह हाईस्कूल टॉपर हैं। जबकि यूपी बोर्ड इंटर में इस साल कुल पास प्रतिशत 81.15% है। इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर बनी हैं। उन्हें 97.20% मार्क्स मिले हैं। 12वीं में चार छात्र सेकंड टॉपर बने हैं, जिसमें साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह को 96.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। थर्ड टॉपर मोहिनी ने 96.40% मार्क्स हासिल किए हैं। प्रयागराज यूपी बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक महेंद्र देव और यूपीएमएसपी सचिव भगवती सिंह ने UPMSP Class 10, 12 जारी किया, साथ ही पास प्रतिशत, जेंडर वाइज रिजल्ट और इस साल के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की गई। रिजल्ट जारी होते ही यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल 54 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब वे अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन और मोबाइल दोनों माध्यमों से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए UP Board Result 2025 Direct Link यहां उपलब्ध है-

UP Board 10th Result 2025 Link

UP Board 12th Result 2025 Link 

UPMSP 10वीं के टॉपर को मिले 97.83 प्रतिशत मार्क्स

UP बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10 के टॉपर यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीन टॉपरों में -

रैंक 1: यश प्रताप सिंह (97.83 प्रतिशत)

रैंक 2: अंशी, अभिषेक कुमार यादव (97.67 प्रतिशत)

रैंक 3: रितु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता (97.5 प्रतिशत)

UPMSP 12वीं के टॉपर को मिले 97.20 प्रतिशत मार्क्स

UP बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 12 की टॉपर महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल किए हैं। टॉपरों में -

रैंक 1: महक जायसवाल (97.20%)

रैंक 2: साक्षी (96.80%)

रैंक 2: आदर्श यादव (96.80%)

रैंक 2: शिवानी सिंह (96.80%)

रैंक 3: मोहिनी (96.40%)

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Board 10th/12th Result 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप चाहें तो उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर सकते हैं।

SMS के जरिए कैसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट?

अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट नहीं खुल रही, तो आप SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मोबाइल SMS से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • UP10<स्पेस>रोल नंबर → 56263 पर भेजें (10वीं के लिए)
  • UP12<स्पेस>रोल नंबर → 56263 पर भेजें (12वीं के लिए)
  • कुछ ही सेकेंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें UPMSP Class 10, 12 मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मार्कशीट छात्र DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले- https://results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।

  • ‘UP Board’ चुनें और फिर वर्ष (2025) और कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें और अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

UPMSP Class 10, 12 पासिंग मार्क्स कितने हैं?

यूपी बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। अगर किसी विषय में कम अंक आते हैं, तो कंपार्टमेंट या री-एग्जाम का विकल्प मिल सकता है।

UPMSP Class 10, 12 ऑरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों के भीतर छात्र अपने संबंधित स्कूलों से ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रशासन बोर्ड से हार्डकॉपी प्राप्त करते ही छात्रों को सूचना देगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन रिजल्ट सिर्फ प्रारंभिक जानकारी है, ऑफिशियल डॉक्यूमेंट स्कूल से ही मान्य होगा। अगर रिजल्ट में कोई गलती हो, तो स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। रिजल्ट के आधार पर आगे की पढ़ाई या करियर प्लानिंग सोच-समझकर करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर