
UP Board 10 Result 2025 Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और DigiLocker पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
इस साल कुल 90.11% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल (89.55%) से बेहतर है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार कुल 8,140 सेंटरों पर 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस बार 92,594 शिक्षकों ने हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था।
1st रैंक: यश प्रताप सिंह, जिला जालौन – 587/600 (97.83%)
2nd रैंक: अंशी और अभिषेक कुमार यादव – 586/600
3rd रैंक: ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता – 585/600
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में जेंडर वाइज रिजल्ट की बात करें तो लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर है। यूपी बोर्ड 10वीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.66% जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा। यानि लड़कियों ने एक बार फिर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
पास हुए छात्र
UP Board Class 10 board result 2025 Direct link to check
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi