
UP Board 12th Toppers List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिया है। इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 27,05,017 छात्र रजिस्टर्ड थे। 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा जारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 76.60 प्रतिशत रहा। जानिए इस साल के रिजल्ट की पूरी डिटेल।
UP Board 12th Result Direct link
UP Board रिजल्ट 2025 12वीं में इस साल 81.15% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। पिछले साल 2024 में यह प्रतिशत 82.60% था। यानी इस साल पास प्रतिशत में 1.45% की गिरावट देखी गई है।
UP Board 12वीं 2025 की टॉपर प्रयागराज की महक जायसवाल हैं। वह 97.20% अंक हासिल कर राज्य की टॉपर बन गई हैं। महक जायसवाल बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज की छात्रा हैं। रैंक 2 में 4 छात्रों- साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह के नाम हैं, जिन्होंने 96.80% मार्क्स हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर हैं मोहिनी, जो चौधरी एस. सिंह इंटर कॉलेज, जसवंत नगर, इटावा की छात्रा हैं, इन्हें 96.40% मार्क्स मिले हैं। UPMSP 2025 12वीं टॉपर्स लिस्ट-
रैंक 1: महक जायसवाल (97.20%)
रैंक 2: साक्षी (96.80%)
रैंक 2: आदर्श यादव (96.80%)
रैंक 2: शिवानी सिंह (96.80%)
रैंक 2: अनुष्का सिंह (96.80%)
रैंक 3: मोहिनी (96.40%)
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
DigiLocker.gov.in
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS और DigiLocker से कैसे देखें?
SMS से: टाइप करें UP12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें।
DigiLocker: लॉगिन करें, बोर्ड रिजल्ट सेक्शन से "UP Board Class 12" चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi