
करियर डेस्क : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UPMSP UP Board Result 2023) आ गया है। दोनों ही क्लास में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले काफी बेहतर है। इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट 89.78 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत है। हाईस्कूल में प्रियांशी सोनी टॉपर बनी हैं। 600 में 590 मार्क्स उनके आए हैं। उनका रिजल्ट 98.33 है। प्रियांशी सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में महोबा की शुभ छापरा ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 489 अंक मिले हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर्स की लिस्ट
हाईस्कूल में दूसरा स्थान कुशाग्राह पांडे को मिला है। उन्हें 600 में से 587 मार्क्स मिले हैं। वहीं, 586 नंबर पाकर कृष्णा झा तीसरे स्थान पर हैं। कक्षा 12वीं में शुभ छापरा ने 500 में 489 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। उनका रिजल्ट 97.80 प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर सौरभ गंगवार और अनामिका को तीसरा स्थाान मिला है।
UP Board 10th Class Toppers
प्रिंयाशी सोनी (सीतापुर)- 98.33 प्रतिशत
कुशाग्र पांडेय (कानपुर देहात)- 97.83 परसेंट
मिसख्त नूर (अयोध्या)- 97.83%
कृष्णा झा (मथुरा)- 97.67 परसेंट
अर्पित गंगवार (पीलीभीति)- 97.67 परसेंट
श्रेयशी सिंह (सुल्तानपुर)- 97.67 प्रतिशत
आंशिक दुबे (अयोध्या)- 97.50%
सक्षम तिवारी (अंबेडकर नगर) - 97.50%
पीयूष सिंह (जौनपुर) - 97.50 प्रतिशत
नमन गुप्ता (वाराणसी)- 97.50 परसेंट
UP Board 12th Class Toppers
शुभ छपरा (महोबा)- 97.80 प्रतिशत
सौरभ गंगवार (पीलीभीत)- 97.20 प्रतिशत
अनामिका (इटावा)- 97.20 परसेंट
प्रियांशु उपाध्याय (फतेहपुर)- 97 फीसदी
खुशी (फतेहपुर)- 97 फीसदी
सुप्रिया (सिद्धार्थनगर)- 97 प्रतिशत
शिवा (इटावा)- 96.80 प्रतिशत
पीयूष तोमर (कन्नौज)- 96.80 परसेंट
सुभाषना (प्रयागराज)- 96.80 फीसदी
विक्रम सिंह (फतेहपुर)- 96.80 प्रतिशत
निखिल तिवारी (फतेहपुर)- 96.80 प्रतिशत
इसे भी पढ़ें
UP Board Result 2023: जानें कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, फेल होने पर मिलेगा एक और मौका
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi