
UP NEET PG counselling 2023: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश (Director General, Medical Education and Training, Uttar Pradesh) आज, 18 सितंबर से यूपी नीट पीजी मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूपी नीट पीजी मॉप अप रापउंड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन upneet.gov.in पर कर सकते हैं।
UP NEET PG counselling 2023: मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 सितंबर को
उम्मीदवार 18 सितंबर से 21 सितंबर, 2023 तक रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी जमा कर सकते हैं। यूपी एनईईटी पीजी मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी की जाएगी। ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 22 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 तक की जा सकती है। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 सितंबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 27 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP NEET PG 2023 Counselling: मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ये भी पढ़ें
दिहाड़ी मजदूर की बेटी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 साल की उम्र में 10वीं…
अकाउंटिंग में करियर यानी अवसरों का खजाना
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi