यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी: Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड

Published : Aug 20, 2024, 05:53 PM ISTUpdated : Aug 20, 2024, 06:23 PM IST
UP Police Admit Card 2024 out Direct link

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त 2024 को आयोजित होगी।

UP Police Admit Card 2024 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 23 अगस्त को आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब uppbpb.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से तीन दिन पहले जारी किये जा रहे हैं, जिससे कि उम्मीदवारों को समय से तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बोर्ड ने पहले ही एग्जाम डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप और एग्जाम डे गाइडलाइंस भी जारी कर दिये हैं।

UP Police Admit Card 2024 Direct link to UPPBPB constable hall tickets

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

23 अगस्त को आयोजित होने जा रहे यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

UP पुलिस एडमिट कार्ड 2024: एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड पर आपको परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी।
  • परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी लाना आवश्यक होगा।

UP पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 डेट्स

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024। परीक्षा 67 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से 5 बजे तक।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो यहां संपर्क करें

अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या चेक करने में कोई कठिनाई हो, तो आप हेल्पलाइन नंबर 8867786192 / 9773790762 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UPSC लेटरल एंट्री पर रोक: क्या है सरकार का नया प्लान? मिलेगा आरक्षण!

कोलकाता केस: डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नई टास्क फोर्स में कौन-कौन?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?