UPJEE 2023 Counselling Schedule Out: फार्मेसी कोर्स में डिप्लोमा के लिए शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग 25 सितंबर से

Published : Sep 23, 2023, 11:06 AM IST
UPJEE 2023 counselling schedule

सार

UPJEE 2023 Counselling Schedule Out: डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स के लिए UPJEE 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पूरा शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।

UPJEE 2023 Counselling Schedule Out: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), यूपी ने डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए यूपीजेईई 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए UPJEE की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

राउंड 1 च्वाइस फिलिंग 25 सितंबर से

शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 चॉइस फिलिंग और अपडेशन 25 सितंबर, 2023 से शुरू होगा। चॉइस भरने की लास्ट डेट 27 सितंबर, 2023 तक है। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट सभी उम्मीदवारों के लिए ऑप्शन सेलेक्शन और सीटएक्सेप्टेंस/सीट एक्सेप्टेंस कम सिक्योरिटी फीस के लिए ऑनलाइन फीस 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2023 तक जमा किया जा सकता है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिला स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2023 तक किया जा सकता है। शेष शुल्क ऑनलाइन 29 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक जमा किया जा सकता है। कक्षाएं 18 अक्टूबर, 2023 से शुरू होंगी।

5 राउंड में होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग के 5 राउंड होंगे। चॉइस फिलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPJEE 2023 counselling schedule for Diploma in Pharmacy Check Here

UPJEE 2023 counselling schedule for Diploma in Pharmacy: चॉइस कैसे भरें ?

  • सबसे पहले यूपीजेईई की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • डिप्लोमा इन फार्मेसी चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • अकाउंट में लॉगइन करें और अपनी जरूरत के विकल्प भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार यूपीजेईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 Date: राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट की घोषणा कब ? लेटेस्ट अपडेट्स

CTET Result 2023 Date: कब आयेगा सीटीईटी रिजल्ट , कहां, कैसे चेक करें? लेटेस्ट अपडेट

IIT ग्रेजुएट लाखों की कॉरपोरेट नौकरी छोड़, 28 साल की उम्र में बने संत

CFO कैसे बनें? क्या है जरूरी योग्यता, सैलरी समेत पूरी डिटेल

सबसे अमीर YouTubers में से एक हैं दिलराज सिंह रावत, इतनी है कमाई...

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर