यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 स्थगित, यहां पढ़ें ऑफिशियल नोटिस

Published : Mar 20, 2024, 09:54 AM ISTUpdated : Mar 20, 2024, 09:55 AM IST
UPSC civil service prelims exam 2024 postponed

सार

आम चुनाव के कारण यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी की गई है। डिटेल चेक करने के लिए आगे पढ़ें।

UPSC Civil Service Prelims Exam 2024 postponed: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए में शामिल होंगे, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑफिशियल नोटिस चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2024, जो 26 मई से 16 जून, 2024 तक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन, 2024 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में भी काम करती है, को होने वाल आम चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया है।

ऑफिशियल नोटिस में क्या लिखा

ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, आने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो 26-05- 2024 से 16-06-2024 तक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन, 2024 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में भी काम करती है।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024: नोटिस कैसे डाउनलोड करें

एग्जाम नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार जानकारी चेक कर सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UPSC Civil Service Prelims Exam 2024 Postponed Official Notice Here

26 मई, 2024 को आयोजित होने वाली थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी विभिन्न सर्विसेज में लगभग 1,056 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

30 हजार से शुरु किया बिजनेस, जानिए 2000 Cr तक कैसे पहुंचे सागर दरयानी

Bihar Board 12th Results 2024 Date: बीएसईबी इंटर रिजल्ट डेट, टाइम की घोषणा कब? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Forbes World’s Most Powerful Women 2025: लिस्ट में भारत की 3 दिग्गज, जानिए नंबर 1 कौन?
Sarkari Naukri December 2025: इस हफ्ते की टॉप 10 बड़ी सरकारी भर्तियां, जानिए कहां-कहां है मौका