UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल टाइम-टेबल

Published : Aug 09, 2024, 03:46 PM IST
UPSC Civil Services Main Exam 2024 schedule out

सार

UPSC Civil Services Main Exam 2024 schedule out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित होगी।

UPSC Civil Services Main Exam 2024 schedule out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइम-टेबल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल के अनुसार 20 सितंबर को निबंध (Essay) का पेपर होगा, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन (General Studies) के पेपर I और II, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III और IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा और अंग्रेजी के पेपर और 29 सितंबर को वैकल्पिक विषय के पेपर 1 और 2 होंगे।

UPSC Civil Services Main Exam 2024 schedule direct link here

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल कैसे चेक और डाउनलोड करें?

  • UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल" लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाली PDF फाइल में शेड्यूल देखें।
  • इसे डाउनलोड कर लें और जरूरत पड़ने पर एक प्रिंट कॉपी भी रख लें।

1,056 वैकेंसी के लिए परीक्षा, IAS, IPS, और IFS पोस्ट पर बहाली

जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, उन्हें अब मेन्स राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) शामिल होंगे। इस साल, UPSC के जरिए केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में कुल 1,056 पद भरे जाएंगे, जिसमें IAS, IPS, और IFS जैसी सेवाएं शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UPSC CSE Mains 2024: निबंध में मिलेंगे पूरे नंबर बस अपना लें ये ट्रिक

जानिए भारत के तिरंगे की कहानी, किसने डिजाइन किया देश का राष्ट्रीय ध्वज

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?