UPSC CSE 2025 नोटिफिकेशन जारी, 979 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू

Published : Jan 22, 2025, 02:32 PM ISTUpdated : Jan 22, 2025, 02:37 PM IST
UPSC CSE 2025 Notification Out check vacancy important dates

सार

UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू है। कुल 979 पदों के लिए upsc.gov.in पर अप्लाई करें। अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है।

UPSC CSE Notification 2025 Out: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक, UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 22 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इस परीक्षा का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UPSC CSE 2025: परीक्षा और आवेदन से जुड़ी अहम बातें

  • परीक्षा तिथि: 25 मई 2025 (UPSC के संशोधित कैलेंडर 2025 के अनुसार)।
  • आवेदन करने की लास्ट डेट: 11 फरवरी 2025।
  • एग्जाम फॉर्मेट: दो पेपर होंगे, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type) शामिल होंगे।

UPSC CSE 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस परीक्षा के जरिए कुल 979 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें से 38 पद विशेष रूप से पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसएबिलिटी (PwBD) के लिए आरक्षित हैं-

  • नेत्रहीनता और कम दृष्टि (Blindness and Low Vision): 12 पद
  • बधिर और कम सुनने की क्षमता (Deaf and Hard of Hearing): 7 पद
  • शारीरिक विकलांगता (Locomotor Disability): 10 पद (जैसे सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से ठीक हुए लोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी)।
  • एकाधिक विकलांगता (Multiple Disabilities): 9 पद (उपरोक्त श्रेणियों में से दो या अधिक विकलांगताओं वाले)।

ये भी पढ़ें- स्विट्जरलैंड की नौकरी छोड़ UPSC का सपना किया पूरा, जानें कौन है अंबिका रैना

कैसे देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन?

UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 का नोटिफिकेशन देखने या डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में "UPSC Civil Services Prelims Exam 2025 Notification" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर नोटिफिकेशन देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose Quiz: नेताजी के बारे में कितना जानते हैं आप?

UPSC क्यों है खास?

सिविल सेवा परीक्षा सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि देश की सेवा करने और प्रशासन में प्रभावशाली भूमिका निभाने का एक बड़ा अवसर है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार IAS, IPS, IFS और अन्य प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर अपना करियर बना सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जल्द से जल्द UPSC की वेबसाइट पर विजिट करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE Prelims 2025 नोटिफिकेशन आज, आवेदन से लेकर परीक्षा तक जानें पूरी जानकारी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर