
UPSC CSE Mains Result 2023 declared: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 8 दिसंबर को सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2023 का रिजल्ट जारी किया। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 15 सितंबर, 2023 से 24 सितंबर, 2023 तक आयोजित की गई।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के रिजल्टों के आधार पर, नीचे दिए गए रोल नंबर और नाम वाले उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी') में चयन के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
UPSC CSE Mains Result 2023 declared: कब होगा इंटरव्यू
योग्य उम्मीदवारों का पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू)) धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में होगा। तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू)) के ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023: सिविल सेवा रिजल्ट कैसे चेक करें
Direct link to check UPSC CSE Main result 2023
ये भी पढ़ें
UPSC CMS final result 2023 released: सफल उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें
साल भर चर्चा में रही IAS टीना डाबी, UPSC टॉपर से लेकर मां बनने तक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi