
UPSC CSE Prelims 2024 name, roll number list: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीएसई प्रीलिम्स 2024 में सफल छात्रों के नाम की लिस्ट जारी की है। बता दें कि UPSC CSE Prelims 2024 परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी, रिजल्ट की घोषणा 1 जुलाई को हुई और अब आयोग ने यूपीएससी मेन्स के लिए क्वालिफाई कैंडिडेट के नाम की पूरी लिस्ट जारी की है। परीक्षा में सफल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। प्रीलिम्स में सफल सभी कैंडिडेट यूपीएससी मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा 20 सितंबर, 2024 से शुरू होगी। यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 नेम वाइज रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
UPSC Civil Services Prelims Result 2024 name, roll number list direct link here
यूपीएससी नोटिफिकेशन में कही गई ये बात
यूपीएससी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 16 जून को आयाजित परीक्षा के परिणाम 1 जुलाई 2024 को रोल नंबर वाइज घोषित किये गये थे। अब वैसे कैंडिडेट जो यूपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं उनका रिजल्ट नाम और रोल नंबर के अनुसार जारी किया गया है।
UPSC CSE 2024 एग्जाम पैटर्न
यूपीएससी सीएसई 2024 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो पहले चरण में प्रीलिम्स एग्जाम होता है जिसमें दो पेपर होते हैं: पेपर 1 और पेपर 2। मल्टीपलच्वाइस टाइप क्वेश्चन पूछे जाते हैं। दोनों पेपर 400 मार्क्स के होते हैं। सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट यूपीएससी मेन्स एग्जाम देते हैं। इसमें लिखित परीक्षा में निबंध-टाइप के क्वेश्चन पेपर होते हैं, जिसमें दो पेपर क्वालीफाइंग नेचर के होते हैं। सभी अनिवार्य पेपरों (पेपर- I से पेपर- VII) और लास्ट इंटरव्यू राउंड में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
ये भी पढ़ें
12वीं में फेल, UPSC IAS में असफल, मनोज सोनी कैसे बने यूपीएससी अध्यक्ष
IAS पूजा खेडकर मामले के बीच, UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा, बताई ये वजह
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi