
UPSC GK Questions Answers in Hindi: UPSC, SSC या जैसे किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए राजनीति विज्ञान (Political Science) से जुड़े सवालों की तैयारी भी बेहद जरूरी हो जाती है। UPSC की बात करें तो Prelims और Mains दोनों में ही भारतीय संविधान, संसद, मौलिक अधिकार, चुनाव प्रणाली, न्यायपालिका जैसे टॉपिक्स से हर साल कई प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं Political Science से जुड़े 30 ऐसे इंपोर्टेंट सवाल-जवाब, जो पिछले वर्षों के परीक्षाओं के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए क्योंकि ये न केवल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करेंगे, बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने में भी मदद करेंगे।
सवाल 1. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
जवाब: 26 जनवरी 1950
सवाल 2. भारत का संविधान किस प्रकार का है?
जवाब: लिखित, संघात्मक और संसदीय
सवाल 3. संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था?
जवाब: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
सवाल 4. ‘राज्य’ की परिभाषा संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है?
जवाब: अनुच्छेद 12
सवाल 5. नीति निर्देशक तत्व (DPSP) किस भाग में है?
जवाब: भाग IV (अनुच्छेद 36 से 51)
सवाल 6. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
जवाब: निर्वाचक मंडल (MPs और MLAs मिलकर)
सवाल 7. अनुच्छेद 32 किससे संबंधित है?
जवाब: मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए रिट याचिका
सवाल 8. भारतीय संसद के कितने सदन होते हैं?
जवाब: दो (लोकसभा और राज्यसभा)
सवाल 9. राज्यसभा के लिए सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं?
जवाब: 6 वर्ष
सवाल 10. भारतीय लोकतंत्र किस प्रकार का है?
जवाब: प्रतिनिधिक और संसदीय लोकतंत्र
सवाल 11. भारतीय संघ में कितने प्रकार की सरकारें होती हैं?
जवाब: तीन- केंद्र, राज्य और स्थानीय
सवाल 12. पंचायती राज व्यवस्था को किस संविधान संशोधन से लागू किया गया?
जवाब: 73वां संशोधन, 1992
सवाल 13. वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं?
जवाब: ज्ञानेश कुमार (19 फरवरी, 2025 को भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार संभाला)
सवाल 14. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
जवाब: राष्ट्रपति
सवाल 15. भारत का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?
जवाब: राष्ट्रपति
सवाल 16. लोकसभा के प्रथम स्पीकर कौन थे?
जवाब: जी. वी. मावलंकर
सवाल 17. अनुच्छेद 370 किस राज्य से संबंधित था?
जवाब: जम्मू-कश्मीर (अब हटाया जा चुका है)
सवाल 18. संविधान में कुल कितने अनुसूचियां हैं?
जवाब: 12 अनुसूचियां
सवाल 19. भारतीय न्यायपालिका किस प्रकार की है?
जवाब: एकीकृत और स्वतंत्र
सवाल 20. भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने शब्द हैं?
जवाब: 85 शब्द
सवाल 21. संघीय व्यवस्था किस देश से ली गई है?
जवाब: कनाडा
सवाल 22. मौलिक अधिकारों की प्रेरणा भारत ने किस देश से ली है?
जवाब: अमेरिका
सवाल 23. संविधान के किस अनुच्छेद में आपातकाल की व्यवस्था है?
जवाब: अनुच्छेद 352, 356, और 360
सवाल 24. अनुच्छेद 21 किस अधिकार से संबंधित है?
जवाब: जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
सवाल 25. संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है?
जवाब: राष्ट्रपति
सवाल 26. भारत का प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन था?
जवाब: मोरारजी देसाई
सवाल 27. भारत में राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन कौन करता है?
जवाब: चुनाव आयोग
सवाल 28. ‘सामाजिक न्याय’ शब्द संविधान के किस भाग में है?
जवाब: प्रस्तावना और नीति निर्देशक तत्वों में
सवाल 29. अनुच्छेद 368 किससे संबंधित है?
जवाब: संविधान संशोधन की प्रक्रिया
सवाल 30. संविधान निर्माण में कुल कितने दिन लगे थे?
जवाब: 2 साल 11 महीने 18 दिन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi