UPSC IAS, IPS इंटरव्यू के 15 पेचीदा सवाल और उनके सबसे शानदार जवाब, जरूर पढ़ें

Published : Jan 13, 2025, 04:04 PM ISTUpdated : Jan 13, 2025, 04:06 PM IST
UPSC Interview 2024 IAS Toppers Easy Tips

सार

UPSC IAS IPS Interview Difficult Questions and Most Brilliant Answers: यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे गए कुछ पेचीदा सवाल और उनके हैरान कर देने वाले जवाब। जानिए कैसे उम्मीदवारों ने अपनी बुद्धिमानी से इन सवालों का सामना किया।

UPSC IAS IPS Interview Difficult Questions and Most Brilliant Answers: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू राउंड को देश का सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित स्टेज माना जाता है। यहां उम्मीदवारों से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो न सिर्फ उनकी ज्ञान और तर्कशक्ति, बल्कि उनकी सोचने की क्षमता, स्वभाव और आत्मविश्वास को परखते हैं। कुछ सवाल इतने चौंकाने वाले होते हैं कि उनके जवाब देना आसान नहीं होता, लेकिन जब उम्मीदवार अपने हाजिरजवाबी और तर्कशीलता से जवाब देते हैं, तो वे मिसाल बन जाते हैं। जानिए यूपीएससी IAS, IPS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ऐसे ही कुछ सवाल और उनके सबसे शानदार जवाब।

1 सवाल: ऐसी भाषा जिसे सीधा या उल्टा बोलने पर एक ही अर्थ निकलता है?

उत्तर: मलयालम भाषा।

2 सवाल: विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: Vatican City

3 सवाल: ऐसी क्या चीज है जो लोग खाना नहीं चाहते लेकिन उन्हें खाना पड़ता है?

उत्तर: धोखा।

4 सवाल: जितना पास जाओगे उतना ही कम दिखाई देगा ऐसा क्या है?

उत्तर: अंधेरा।

5 सवाल: वह क्या चीज है जिसके बिना किसी को पहचाना नहीं जा सकता?

उत्तर: नाम।

6 सवाल: रिचार्ज 28 दिन का ही क्यों होता है?

उत्तर: टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन का रिचार्ज प्लान देती है ताकि उन्हें मुनाफा हो सके। दरअसल साल में 12 महीने होते हैं, जिनमें से कुछ महीना 28 दिन के और कुछ महीने 31 दिन के होते हैं। 28 दिन का प्लान देने से कंपनियों को महीने में दो-तीन दिन बच जाते हैं, इसका मतलब है कि ग्राहकों को साल में 12 रिचार्ज करने के बजाय 13 रिचार्ज करने होंगे इससे टेलीकॉम कंपनियों को भारी मुनाफा होता है।

7 सवाल: मान लीजिए आप IAS अफसर हैं, सड़क पर जाते समय आपको कोई घुसा मार दे तो क्या करोगे?

उत्तर: सबसे पहले मैं पता करूंगा कि उसने ऐसा क्यों किया क्या उसकी कोई रंजिश थी मुझसे या वह कोई अपराधी है, जो हमला करने आया था या फरियादी जिसको मदद की जरूरत है, जो सिस्टम का गुस्सा मुझ पर निकल रहा है। इसके बाद ही एक्शन लूंगा।

8 सवाल: क्या यूरोप में रहने वाली महिला को भारत में दफनाया जा सकता है?

उत्तर: किसी भी जीवित महिला को कहीं नहीं दफनाया जा सकता है। कैंडिडेट ने समझा कि इसमें किसी भी मृत व्यक्ति को दफनाने की बात नहीं कही जा रही है। अक्सर लोग इस सवाल को सुनकर नियम कानून के बारे में सोचने लग जाते हैं। जबकि ऐसे प्रश्न मेंटल एबिलिटी चेक करने के लिए पूछे जाते हैं जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा।

9 सवाल: केले को बिना काटे तोड़े तीन लोगों में कैसे बांट सकते हैं?

उत्तर: बनाना शेक बनाकर एक केला तीन लोगों में बराबर बांटा जा सकता है।

10 सवाल: प्लेन का रंग सफेद क्यों होता है?

उत्तर: हवाई जहाज को ठंडा रखने के लिए उसको सफेद रंग से पोता जाता है। धूप में वह हिट नहीं करेगा गर्मी में बाकी रंग की तुलना में सफेद रंग गर्म हवा को प्लेन से दूर रखेगा।

11 सवाल: वह क्या है जो पीटने के लिए ही बना है?

उत्तर: ढोल तबला आदि पीटने के लिए ही बने हैं।

12 सवाल: ऐसी कौन सी चीज है जिसकी आंखों में उंगली डालो तो वह अपना मुंह खोल देती है?

उत्तर: कैची।

13 सवाल: माचिस को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: दिया सिलाई।

14 सवाल: सास बहू मंदिर किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में।

15 सवाल: वह कौन-सी मुर्गी है जो हरे रंग के अंडे देती है?

उत्तर: नेडी मुर्गी हरे रंग के अंडे देती है।

ये भी पढ़ें- IITian जिसने 2.5 लाख की नौकरी छोड़ की UPSC की तैयारी, हासिल किया AIR 1

ये भी पढ़ें- कौन है सांपों की दुनिया का यह राजा, जो जहरीला ही नहीं सबसे होशियार भी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?
CBSE 10th Board Exam 2026: सेक्शन मिक्स किया तो मार्क्स नहीं, बोर्ड ने बताए 5 बड़े नियम