इस दिन जारी होगा UPSC IFS Main exam 2023 एडमिट कार्ड, परीक्षा 26 नवंबर से

Published : Nov 14, 2023, 02:18 PM IST
UPSC IFS Main exam 2023 admit card date released

सार

UPSC IFS Main exam 2023 admit card date released: यूपीएससी 17 नवंबर को आईएफएस मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IFS Main exam 2023 admit card date released: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में सूचना जारी कर दी है। आयोग 17 नवंबर को आईएफएस (मुख्य) परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC IFS Main exam 2023: परीक्षा 26 नवंबर से

संघ लोक सेवा आयोग 26 नवंबर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 आयोजित करेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, पूर्वाह्न सत्र 09:00 पूर्वाह्न से 12:00 अपराह्न तक और दोपहर का सत्र दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अटेंडेंस लिस्ट भरने के लिए उम्मीदवार एक काला बॉलपॉइंट पेन लेकर आएं।

UPSC IFS Main exam 2023: एडमिट कार्ड पर कोई त्रुटि हो तो ईमेल करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है, “ई-एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में निर्णय लेने के लिए आयोग को तुरंत ईमेल (ईमेल आईडी soexam9-upsc@gov.in पर) द्वारा सूचित किया जा सकता है।

UPSC IFS Main Admit Card 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक देखें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • यूपीएससी आईएफएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
  • अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिस चेक करें।

UPSC IFS Main Admit Card 2023 official notification check here

ये भी पढ़ें

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: 1,832 अपरेंटिस पदों के लिए करें आवेदन, सेलेक्शन प्रोसेस, डायरेक्ट लिंक

पीआरएस ओबेरॉय कौन थे? जिन्होंने बदला भारत में होटल बिजनेस का चेहरा

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर