UPSC IFS Mains एडमिट कार्ड 2023 upsconline.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

Published : Nov 17, 2023, 12:13 PM IST
UPSC IFS Mains Admit Card 2023 released

सार

UPSC IFS Mains Admit Card 2023 Out: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

UPSC IFS Mains Admit Card 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर, 2023 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे इसे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

3 दिसंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड

एडमिट कार्ड 17 नवंबर से 3 दिसंबर, 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। संघ लोक सेवा आयोग पूरे भारत में 26 नवंबर, 2023 से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 आयोजित करेगा। परीक्षा दो सेशन में आयोजित होगी। पहला सेशन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर का सेशन दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित होगा।

यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

UPSC IFS Mains Admit Card 2023 Direct link to download

ये भी पढ़ें

कौन हैं राकेश मखीजा? IIT ग्रेजुएट, एक्सिस बैंक से है ऐसा नाता

SBI Clerk Recruitment 2023: 8283 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन sbi.co.in पर शुरू, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?