IITian जिसने 2.5 लाख की नौकरी छोड़ की UPSC की तैयारी, हासिल किया AIR 1

Published : Jan 10, 2025, 03:56 PM IST
UPSC IAS Topper Aditya Srivastava

सार

UPSC Success Story: आईआईटीयन आदित्य श्रीवास्तव ने 2.5 लाख की नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी की। जानिए उनकी सफलता की कहानी और प्रेरणादायक सफर।

UPSC Success Story: हर साल लाखों छात्र UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा में बैठते हैं, जिसमें से कुछ सफल होते हैं और कुछ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं। साल 2023 में UPSC परीक्षा में पहले स्थान (AIR 1) पर आये आदित्य श्रीवास्तव की यूपीएससी जर्नी काफी हट कर है। आदित्य की स्कूली पढ़ाई, कॉलेज से लेकर करियर तक की शुरुआत बेहद शानदार रही। लेकिन फिर उन्होंने UPSC की परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी हाई-पेइंग जॉब छोड़ दी थी।

आदित्य श्रीवास्तव के 10वीं-12वीं बोर्ड मार्क्स, IIT-JEE रैंक

आदित्य ने अपनी कक्षा 10वीं में 97.8% और कक्षा 12वीं में 97.5% मार्क्स हासिल किए। इसके बाद उन्होंने JEE परीक्षा में AIR 386 प्राप्त किया और IIT कानपुर में Electrical Engineering में B.Tech-M.Tech ड्यूल डिग्री कोर्स में दाखिला लिया।

2.5 लाख मंथली सैलरी वाली नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी

आदित्य ने IIT कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, गोल्डमैन सैक्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना शुरू किया, जहां वह हर महीने 2.5 लाख रुपये कमा रहे थे। लेकिन फिर उन्होंने आईएएस अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए शानदार नौकरी को छोड़कर UPSC की परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- AIIMS में 3000+ नौकरियां, सैलरी शानदार, CRE भर्ती 2025 के लिए करें आवेदन

आदित्य श्रीवास्तव की UPSC परीक्षा में सफलता, रैंक

आदित्य ने UPSC परीक्षा के तीनों चरणों प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेंस परीक्षा में 899 अंक हासिल किए और पर्सनैलिटी टेस्ट में 200 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल UPSC मार्क्स 1099 रहा। वह इस शानदार नंबर के साथ UPSC रैंक 1 हासिल कर टॉपर बने।

ये भी पढ़ें- चाणक्य नीति: सफलता के 8 मंत्र, करियर की हर मुश्किल का हैं आसान हल

अब हैं यूपी कैडर में IAS अधिकारी

आदित्य ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अपनी ट्रेनिंग पूरी की और अब उत्तर प्रदेश राज्य में IAS अफसर के तौर पर कार्यरत हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो न केवल उनके लिए बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो कठिन रास्तों पर चलकर अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

ये भी पढ़ें- जॉब छोड़ किया 3 लाख इनवेस्ट, आज 300 CR का कारोबार चला रही निधि यादव

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर