
IIT Roorkee Gate 2025 Idli Chutney Viral Email: आईआईटी रुड़की का एक अजीबोगरीब ईमेल हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। ईमेल में अभिवादन के तौर पर लिखा गया था, "Dear IDLI CHUTNEY NO SAMBHAR," जिसने छात्रों को हैरान कर दिया और हंसी का माहौल बना दिया। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब एक Reddit यूजर ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया। पोस्ट पर 2,800 से ज्यादा अपवोट मिले और लोग मीम्स व चुटकुलों की झड़ी लगाने लगे। किसी ने इसे "फूड लवर्स का ईमेल" कहा तो किसी ने इसे तकनीकी टीम की गलती बताते हुए मजेदार कमेंट किए।
यह ईमेल GATE 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना देने के लिए भेजा गया था। लेकिन इसमें उम्मीदवारों का नाम लिखने की जगह यह मजेदार लाइन आ गई। ईमेल देखने के बाद छात्र उलझन में पड़ गए कि यह तकनीकी गड़बड़ी है, मजाक है या जानबूझकर किया गया कोई प्रयोग।
वायरल होने के बाद IIT रुड़की ने आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "GATE 2025 का आयोजन करने वाले IIT रुड़की को कुछ आवेदकों को भेजे गए ईमेल में गलत अभिवादन का पता चला है। यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। सही नामों के साथ ईमेल फिर से भेज दिए गए। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।"
ये भी पढ़ें- बचपन से बिजनेस का जुनून, कभी 3 रू में बेची मैगजीन आज 4000 Cr की कंपनी
GATE 2025 की परीक्षा 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच आयोजित होगी। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए छात्र मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं या PSUs में नौकरी पा सकते हैं। इस साल परीक्षा का आयोजन IIT रुड़की कर रहा है।
ये भी पढ़ें- हिंदी भाषा के इतिहास पर एक विदेशी ने लिखी पहली किताब... दिलचस्प Facts
'IDLI CHUTNEY NO SAMBHAR' ईमेल ने गंभीर परीक्षा प्रक्रिया को हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा का विषय बना दिया। भले ही यह एक तकनीकी गलती थी, लेकिन इसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स को हंसी का कारण जरूर दे दिया।
ये भी पढ़ें- चाणक्य नीति: सफलता के 8 मंत्र, करियर की हर मुश्किल का हैं आसान हल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi