UPSSSC PET 2023 exam शुरू, एडमिट कार्ड डिटेल, एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन यहां चेक करें

Published : Oct 28, 2023, 12:01 PM IST
upsssc pet 2023 exam

सार

UPSSSC PET 2023 Exam 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा आज, 28 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। एडमिट कार्ड डिटेल और एग्जाम डे गाइडलाइन नीचे चेक करें।

UPSSSC PET 2023 Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य में 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को UPSSSC PET 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार यहां एडमिट कार्ड और एग्जाम डे गाइडलाइन के बारे में डिटेल चेक कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी का एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर, 2023 को जारी किया गया था और इसे 29 अक्टूबर, 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

UPSSSC PET 2023 Exam 2023: दो शिफ्ट में एग्जाम

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। पीईटी परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा राज्य भर के 35 जिलों में आयोजित की जा रही है।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा: एग्जाम डे गाइडलाइन

  1. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  2. उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में डाउनलोड किया हुआ ई-एडमिट कार्ड, फोटो पहचान प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा।
  3. अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में अपने साथ पानी की बोतल ले जाने की भी अनुमति है।
  4. परीक्षा केंद्र के अंदर आभूषण, गैजेट, मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
  5. अभ्यर्थी काला या नीला डॉट पेन ले जा सकते हैं। लेकिन रफ वर्क के लिए कोई कागज ले जाने की अनुमति नहीं है।
  6. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Google की सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्नशिप 2024 के लिए करें आवेदन, डिटेल, लिंक यहां चेक करें

दिल्ली,बेंगलुरु के इन टॉप संस्थानों से 50 हजार से भी कम में करें MBA

ये हैं 9 करोड़ से अधिक सैलरी पैकेज वाले DU ग्रेजुएट, इस कंपनी के CFO

Viral Video: 9-5 जॉब से परेशान महिला का वीडियो वायरल, कही ये बात... देखें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें