UPSSSC PET 2025 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब आयेगा एडमिट कार्ड?

Published : Aug 27, 2025, 02:58 PM ISTUpdated : Aug 27, 2025, 03:08 PM IST
UPSSSC PET 2025 Exam City Link

सार

UPSSSC PET 2025 Exam City Link: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार upsssc.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जानें PET 2025 एग्जाम एडमिट कार्ड कब जारी होगा? लेटेस्ट अपडेट क्या है।

UPSSSC PET 2025 Exam City Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। आयोग ने एग्जाम सिटी की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यानी अब परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर यह पता कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है। इस बार परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जा रहा है, जो दो शिफ्टों में होगी। जानिए एग्जाम सिटी कैसे चेक करें और एडमिट कार्ड कब आयेगा?

कैसे चेक करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर PET 2025 Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UPSSSC PET 2025 Exam City Intimation Slip Direct Link

UPSSSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कब आयेगा?

एग्जाम सिटी की जानकारी अपलोड किए जाने के बाद अब कभी भी UPSSSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें।

कब होगी UPSSSC PET 2025 परीक्षा?

परीक्षा दो दिन 6 और 7 सितंबर को होगी। हर दिन दो शिफ्टों में एग्जाम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी देखकर पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।

UPSSSC PET स्कोर कब तक मान्य रहेगा?

पिछली बार तक PET स्कोर केवल 1 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन इस बार आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। अब PET 2025 में मिले मार्क्स 3 वर्षों तक वैध रहेंगे। यानी जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास करेगा, वह आने वाले तीन साल तक ग्रुप-सी पदों की भर्तियों में आवेदन करने के लिए पात्र रहेगा।

PET 2025 परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100 (MCQs)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

ये भी पढ़ें- IMF Internship 2025: इंटरनेशनल लेवल पर करियर बनाने का शानदार मौका, कौन कर सकता है अप्लाई?

प्रारंभिक परीक्षा में किन-किन विषयों से आएंगे सवाल?

परीक्षा को ऐसे डिजाइन किया गया है कि उम्मीदवार की जनरल नॉलेज से लेकर रीजनिंग और भाषा कौशल तक का आकलन हो सके। मुख्य विषयों में हैं- भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, संविधान व लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिक और रीजनिंग, करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस, हिंदी अपठित गद्यांश, ग्राफ व तालिका की व्याख्या। सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो-

  • इतिहास, भूगोल, राष्ट्रीय आंदोलन, अर्थव्यवस्था, संविधान, विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, लॉजिक- प्रत्येक 5 अंक
  • करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस- 10-10 अंक
  • हिंदी अपठित गद्यांश, ग्राफ और टेबल इंटरप्रिटेशन- 10-10 अंक के होंगे।

ये भी पढ़ें- UCIL Bharti 2025: मैनेजमेंट और डिप्लोमा ट्रेनी के लिए बंपर वैकेंसी, 40,000 रुपए तक सैलरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?