Published : Jun 16, 2025, 03:35 PM ISTUpdated : Jun 16, 2025, 03:37 PM IST
Vijay Rupani Children Career: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुखद निधन के बाद, लोग उनके परिवार, खासकर उनके बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं। जानिए उनके बेटे और बेटी के करियर और शिक्षा के बारे में। क्या करते हैं विजय रूपाणी के बच्चे।
विजय रूपाणी के बच्चों का करियर और एजुकेशन (Vijay Rupani Children Career)
Vijay Rupani Family: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत ने पूरे राज्य और राजनीतिक जगत को गमगीन कर दिया है। 12 जून 2025 को हुए Air India plane accident Ahmedabad में 242 लोगों की जान चली गई, जिनमें विजय रूपाणी भी शामिल थे। 16 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद मौके पर लोग उनके निजी जीवन को भी जानना चाह रहे हैं, खासकर उनके बच्चों के बारे में।
29
विजय रूपाणी का म्यांमार से राजकोट तक का सफर
विजय रूपाणी का जन्म यांगून (म्यांमार) में हुआ था। उनके पिता रमनिकलाल रूपाणी और मां मयाबेन रूपाणी के सात बच्चों में वह सबसे छोटे थे। कुछ सालों बाद उनका परिवार राजकोट शिफ्ट हो गया, जहां से उनका सामाजिक और राजनीतिक जीवन शुरू हुआ।
39
विजय रूपाणी की शिक्षा (Vijay Rupani Education)
विजय रूपाणी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई धर्मेंद्र सिंहजी आर्ट्स कॉलेज से की थी। इसके बाद उन्होंने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। यानी वे एक प्रशिक्षित वकील भी थे।
उनकी पत्नी अंजली रूपाणी भी भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी रही हैं और कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।
59
विजय रूपाणी के बच्चों का करियर और एजुकेशन (Vijay Rupani Children Career)
विजय रूपाणी के तीन बच्चे थे, जिसमें से एक का निधन हो चुका है। जानिए उनके दो जीवित बच्चों में से कौन क्या करता है और कितना पढ़ा-लिखा है।
69
विजय रूपाणी का बेटा ऋषभ रूपाणी- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट
विजय रूपाणी के बड़े बेटे ऋषभ एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। वे भारत में रहते हैं और टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सेक्टर में रुचि रखते हैं।
79
विजय रूपाणी की बेटी राधिका रूपाणी- चार्टर्ड अकाउंटेंट
उनकी बेटी राधिका रूपाणी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। वह वर्तमान में लंदन में रहती हैं और फाइनेंस सेक्टर में काम करती हैं। उनकी शादी निमित मिश्रा से हुई है, जो एक प्रोफेशनल बिजनेस कंसल्टेंट हैं।
89
पूजित रूपाणी- बेटे की स्मृति में बना ट्रस्ट
विजय रूपाणी का सबसे छोटा बेटा पूजित था, जिसकी मौत एक हादसे में मात्र तीन साल की उम्र में हो गई थी। बेटे की याद में उन्होंने "पूजित रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट" की स्थापना की, जो जरूरतमंदों की सहायता करता है।
99
विजय रूपाणी एक राजनीतिक लीडर ही नहीं एक अच्छे पिता भी थे
विजय रूपाणी के बच्चों का करियर और एजुकेशन से साफ है कि उन्होंने न सिर्फ एक राजनीतिक लीडर के रूप में बल्कि एक जिम्मेदार पिता के रूप में भी मजबूत नींव रखी। उनके बच्चे आज अच्छे एजुकेशन और प्रोफेशनल सफलता के साथ समाज में योगदान दे रहे हैं।