जानिए किसे कहते हैं भारत का 'सिटी ऑफ नॉलेज', इकलौता शहर जहां हैं 25 यूनिवर्सिटीज

Published : Jan 31, 2025, 04:39 PM IST
india city of knowledge which has the most universities

सार

India City of Knowledge: भारत में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज वाला शहर जानते हैं? जहां 5 या 10 नहीं पूरे 25 यूनिवर्सिटीज हैं। जानिए भारत के इस ज्ञान की नगरी के बारे में।

India City of Knowledge: जब बात भारत की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की होती है, तो IITs (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और NITs (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) जैसे टॉप संस्थानों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कौन से शहर में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज हैं?

कौन-सा शहर है भारत का 'सिटी ऑफ नॉलेज'

भारत के इस शहर को 'सिटी ऑफ नॉलेज' यानी ज्ञान का शहर भी कहा जाता है। यहां कुल 25 यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जिनमें 17 सरकारी और 8 निजी संस्थान हैं। यह कोई और नहीं बल्कि कोलकाता है, जो पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के साथ-साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025: आवेदन से पहले जान लें बड़े बदलाव, नया एग्जाम पैटर्न और पूरी डिटेल

कोलकाता की प्रमुख यूनिवर्सिटीज

कोलकाता में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान हैं, जो देशभर से छात्रों को आकर्षित करते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

  • जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University)
  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी (University of Calcutta)
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट (Indian Statistical Institute)
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER Kolkata)
  • पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (West Bengal University of Health Sciences)
  • रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी (Rabindra Bharati University)
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Maulana Abul Kalam Azad University of Technology)
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंस (National University of Judicial Sciences)
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (Indian Institute of Foreign Trade, Kolkata Campus)
  • टीचर्स यूनिवर्सिटी (University of Teachers)

ये भी पढ़ें- अंजलि पिचाई की वो एक सलाह, जिसने सुंदर पिचाई का करियर बदल दिया

कोलकाता क्यों है एजुकेशन का बड़ा केंद्र?

कोलकाता में देश के कुछ सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थित हैं। यहां साइंस, टेक्नोलॉजी, लॉ, हेल्थ और आर्ट्स जैसे हर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकल्प उपलब्ध हैं। 'सिटी ऑफ जॉय' के नाम से मशहूर यह शहर अब 'सिटी ऑफ नॉलेज' के नाम से भी पहचाना जाता है। कोलकाता न केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, बल्कि यह शिक्षा और बौद्धिकता का भी केंद्र है। यही कारण है कि यहां देशभर से छात्र उच्च शिक्षा के लिए आते हैं और अपना करियर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण ने अब तक कितने बजट पेश किए? पूरी लिस्ट और खासियत

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग