XAT 2024: 28 अक्टूबर को आयोजित होगा ऑफिशियल मॉक टेस्ट, एक्चुअल एग्जाम किया गया है डिजाइन

Published : Oct 20, 2023, 01:36 PM IST
XAT 2024 mock test

सार

XAT 2024 के ऑफिशियल बॉडी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह सिमुलेशन वास्तविक XAT परीक्षा के जैसा डिजाइन किया गया है।

XAT 2024: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) ने XAT मॉक टेस्ट की घोषणा की है जो 28 अक्टूबर, 2023 के लिए निर्धारित है। इस परीक्षा से कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न से लेकर परीक्षा के लिए खुद की तैयारियों का आकलन करने का अवसर मिलेगा। XAT के आधिकारिक निकाय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सिमुलेशन वास्तविक XAT परीक्षा के जैसा ही डिजाइन किया है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि उम्मीदवार चुनौतियों के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को XAT 2024 आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर, 2023 तक पूरी करनी होगी जो XAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एग्जाम पैटर्न

इस टेस्ट में पांच सेक्शन शामिल हैं जिन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में वर्बल और लॉजिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डाटा इंटरप्रिटेशन शामिल है जिसके लिए आवेदकों को 175 मिनट आवंटित किए गये हैं। दूसरे भाग में 5 मिनट के टाइम स्लॉट के साथ कीबोर्ड टेस्टशामिल है। तीसरे भाग में 30 मिनट के समय स्लॉट के साथ निबंध लेखन और सामान्य जागरूकता शामिल है। एक्सएटी के आधिकारिक निकाय के अनुसार उम्मीदवारों से 3.5 घंटे में परीक्षा पूरी करने की उम्मीद की जाती है।

कैंडिडेट की  क्वालिटी का आकलन

वर्बल और लॉजिकल एबिलिटी सेक्शनग अंग्रेजी भाषा कौशल और महत्वपूर्ण सोच का आकलन करता है, जबकि डिसिजन मेकिंग भाग नैतिक निर्णय लेने की क्षमताओं का परीक्षण करता है। इसके बाद क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डाटा इंटरप्रिटेशन अनुभाग गणित और डेटा विश्लेषण कौशल का मूल्यांकन करता है और सामान्य जागरूकता भाग वर्तमान घटनाओं और व्यावसायिक परिदृश्य के ज्ञान का आकलन करता है। अंत में निबंध लेखन अनुभाग उम्मीदवारों की किसी दिए गए विषय पर विचार व्यक्त करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

मॉक टेस्ट प्रामाणिक XAT परीक्षा को प्रतिबिंबित करता है, जो उम्मीदवारों को परीक्षा प्रारूप से व्यापक रूप से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

दर्शन मेहता कौन हैं? RBL में बड़ा रोल, करोड़ों सैलरी, जानें एजुकेशन

अब नहीं मुरझायेंगे पौधे, AITH के छात्रों का डिजिटल पॉट खुद देगा पानी

IIT JAM 2024 रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, jam.iitm.ac.in पर करें आवेदन, कब होगी परीक्षा?

GATE 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, gate2024.iisc.ac.in पर करें अप्लाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर