MPPEB Exams: एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें किस कॉलेज में हैं कितनी सीटें

Published : Nov 16, 2021, 08:08 PM IST
MPPEB Exams: एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें किस कॉलेज में हैं कितनी सीटें

सार

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट (DAHET) 2021 के  एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

करियर डेस्क. मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट (DAHET) 2021 के  एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इश परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरा था वो ऑफिशियल वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड (MP PEB DAHET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जिन कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन कैंडिडेट्स के लिए हम सरल तरीका बता रहे हैं। वो कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए Latest Updates लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां  Test Admit Card – Diploma in Animal Husbandry Entrance Test – 2021 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ अंकित करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। अब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

कब होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश एनिमल हस्बेंडरी एंट्रेंस परीक्षा 26 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। कैंडिडेट्स को एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। 

किस कॉलेज में कितनी सीटें
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर- 64
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, महुआ- 63
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, रीवा- 62
कृत्रिम गर्भाधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल- 61

कब से शुरू हुई प्रोसेस
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई थी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2021 थी। 
 

इसे भी पढे़ं-  UPTET 2021: जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न, किन-किन सब्जेक्ट के देने होंगे पेपर

 

 Schools Reopen: 20 महीने बाद इस राज्य में फिर से खुले स्कूल, स्टूडेंट्स खुश पैरेंट्स को चिंता

CBSE ICSE Exams: हाइब्रिड मोड से होगी आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड एग्जाम? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें