इकोनॉमिक्स से किया ग्रेजुएशन, फिर खोली चाय की दुकान, पंच लाइन ऐसी की सोच में पड़ जाएं आप

Published : Apr 17, 2022, 05:02 PM IST
इकोनॉमिक्स से किया ग्रेजुएशन, फिर खोली चाय की दुकान, पंच लाइन ऐसी की सोच में पड़ जाएं आप

सार

प्रियंका गु्प्ता ने दो सालों तक कम्पटिशन एग्जाम की तैयारी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। प्रियंका ने अपनी दुकान के बोर्ड पर जो पंचलाइन लिखी हैं वो लोगों के लिए आकर्षक हैं। 

करियर डेस्क. ग्रेजुएट होने के बाद लोगों का सपना होता है उन्हें अच्छी जॉब मिले। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनका ये सपना पूरा नहीं हो पता है लेकिन इसके बाद भी वो लोग हार नहीं मानते हैं। जिंदगी में आगे बढ़ते रहते हैं। पटना के महिला कॉलेज के पास एक लड़की इन दिनों चाय का ठेला लगा रही है। इस लड़की का नाम प्रियंका गु्प्ता है और वह 24 साल की है। बड़ी बात ये है कि ये इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट (economics graduate) है और चाय बेच रही है।

प्रियंका गु्प्ता ने दो सालों तक कम्पटिशन एग्जाम की तैयारी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया। इसके बाद उन्होंने 11 अप्रैल को चाय बेचने का काम शुरू किया। प्रियंका अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है।  प्रियंका की चाय के दुकान में लिखे स्लोगन लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। 

प्रियंका अपनी दुकान में कई क्वालिटी की चाय बेचती हैं। कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय लोगों को पसंद आ रही है। बड़ी बात ये है कि उनके ज्यादातर कस्टमर कॉलेज स्टूडेंट्स ही हैं। चाय की कीमत 15 से 20 रुपए है। 

कैसी पंच लाइन लिखी है
प्रियंका ने अपनी दुकान के बोर्ड पर जो पंचलाइन लिखी हैं उसके कारण यहां कस्टमर आने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकान के बार लिखा है। “पीना ही पड़ेगा” और “सोच मत चालू कर दे बस” प्रियंका ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर चाय की दुकान खोलने की योजना बनाई थी लेकिन किसी बैंक ने उनके प्रोजेक्ट पर दिलचस्पी नहीं ली। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त से उधार पैसे लेकर अपना बिजनेस शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें- जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!