Private Sector Jobs: बेटे को मिली ड्रीम जॉब, लेकिन पिता का सपना कुछ और...X पर वायरल हुई कहानी

Published : Jun 13, 2026, 09:26 AM IST
Private job

सार

MNC में ₹15 लाख की नौकरी मिलने के बावजूद एक पिता ने बेटे को सरकारी नौकरी की तैयारी करने को कहा। उन्हें प्राइवेट नौकरी में छंटनी के कारण जॉब सिक्योरिटी का डर था। यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

Corporate Layoffs: एक लड़के को मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में 15 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली, लेकिन उसके पिता ने इस खुशी को मनाने के बजाय उसे नौकरी छोड़कर सरकारी नौकरी की तैयारी करने को कह दिया। यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर एक नई बहस छिड़ गई है।

यह पूरा मामला अंकित केडिया नाम के एक यूजर के X (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के बाद सामने आया। अंकित ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां यह सब हुआ। उनके रिश्तेदार के बेटे को एक बड़ी MNC में 15 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी मिली थी। लेकिन बेटे की इस कामयाबी पर खुश होने की जगह, पिता उस पर सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए दबाव डाल रहे थे।

पिता का मानना है कि केवल सरकारी नौकरी ही 'असली' नौकरी होती है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में Adobe और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में हुई छंटनी (layoffs) की खबरें सुनी थीं, जिसके बाद उन्हें यह डर बैठ गया कि प्राइवेट सेक्टर में जॉब सिक्योरिटी नहीं है। उनका मानना है कि प्राइवेट नौकरी में चाहे कितनी भी सैलरी क्यों न हो, वह हमेशा अस्थायी और असुरक्षित होती है।

 

 

अंकित का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों का कहना है कि पिता की चिंता जायज है, क्योंकि आज के अनिश्चित समय में सरकारी नौकरी जो सुरक्षा देती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती।

वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों ने पिता के इस रवैये की आलोचना की। उनका कहना है कि बेटे की पसंद का सम्मान किए बिना उस पर अपनी राय थोपना गलत है। इस तरह का दबाव बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Re-Exam: पेपर लीक रोकने के लिए 'Z-Plus' सुरक्षा, CRPF और CISF संभालेगी कमान
छत्तीसगढ़ की चारू पांडे ने मचाया तहलका, बिना कोचिंग क्रैक किया 19 सरकारी एग्जाम