
ऋषभ सिंह संब्याल को आखिर कौन नहीं जानता है, अक्सर उनके वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। संब्याल भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी (Aide De Camp) रह चुके हैं। अक्सर वह राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण आधिकारिक कार्यक्रमों में नजर आए लेकिन बीते दिनों उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले उन्होंने कहां से पढ़ाई की थी ? आइए आज आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्रोइफाइल के अनुसार, संब्याल ने स्कूली शिक्षा पंजाब के सैनिक स्कूल कपूरथला से पूरी की। यहां से निकलने के बाद उन्होंने NDA परीक्षा की तैयारी की। 2013 में एनडीए परीक्षा पास करने के बाद 133rd एनडीए कोर्स में दाखिला लिया।
शिक्षा के दूसरे पड़ाव में 2014-2017 तक पूर्व मेजर संब्याल ने NDA खड़कवासला, पुणे से प्रशिक्षण लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्स पूरा करने के बाद उन्होने इंडियन मिलिट्री अकेडमी (IMA) देहरादून से आगे की सैन्य ट्रेनिंग पूरी की।
रिपोर्टस की मानें तो, IMA से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2018 में पूर्व मेजर ऋषभ सिंह संब्याल भारतीय सेने में लेफ्टीनेंट के रूप में कमीशन मिला, जहां उन्होंने सैन्य सेवा और नेतृत्व में अनुभव हासिल किया। उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट 2021 की गणतंत्र दिवस परेड रही। जब तत्कालीन कैप्टन सांब्याल ने जाट रेजिटमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया। इतना ही उन्होंने, बेस्ट मार्चिंग कॉन्टिंजेंट ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद वह 4 पैरा स्पेशल फोर्स से भी जुड़े और फिर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC के तौर पर जिम्मेदारी मिली।
ये भी पढ़ें- कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी, लुक-अंदाज ने इंटरनेट पर मचाई धूम
ये भी पढ़ें- अभिनंदन वर्धमान की अब कितनी होगी सैलरी? IAF छोड़कर बने कमर्शियल पायलट तो जानिए कितनी होती है कमाई
बता दें कि ADC की जिम्मेदारी बेहद प्रतिष्ठित मानी जाती है। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों और महत्वपूर्ण अवसरों पर एडीसी साए की तरह साथ रहते हैं।
बता दें कि इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर पूर्व मेजर ऋषभ सिंह संब्याल अच्छी फॉलोइंग करते हैं। इंस्टा पर उन्हें 7 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साथ ही उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।