Gandhi Jayanti 2022: अपना पहला केस हार गए थे बैरिस्टर मोहनदास करमचंद गांधी, पढ़ें जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

आज महात्मा गांधी की जयंती है। उनके बारें में कई दिलचस्प और रोचक बाते हैं। कहा जाता है कि 1934 में भागलपुर में जब भूकंप आया था, तब पीड़ितों की मदद के लिए गांधी जी ने 5-5 रुपए में अपना ऑटोग्राफ दिया था। ऐसे ही कुछ इंट्रेस्टिंग बातें जानें..

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2022 5:54 AM IST / Updated: Oct 02 2022, 12:43 PM IST

करियर डेस्क : आज का दिन भारतीय इतिहास में सबसे खास महत्व रखने वाले दिनों में से एक है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti 2022) है। 2 अक्तूबर, 1869 को जन्में गांधी जी का पूरा जीवन ही प्रेरणा से भरा हुआ है। आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अहिंसा का उन्होंने जो मार्ग अपनाया वो आज भी सबसे ज्यादा महत्व रखता है। संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रुप में मनाने का ऐलान किया। तभी से हर साल इस दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। गांधी जयंती पर आइए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सोर्स से मुताबिक, उनके जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें...

  1. गांधी जी स्कूल में अंग्रेजी के जीनियस स्टूडेंट थे। उनका गणित एवरेज और भूगोल कमजोर विषय था। गांधी जी की हैंडराइटिंग बहुत अच्छी नहीं थी।
  2. महात्मा गांधी को कई बड़ी हस्तियां अपना आइडियल मानती हैं। उन्हीं में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन भी शामिल थे। वे बापू से खासे प्रभावित रहते थे। आइंस्टीन ने एक बार कहा था- लोगों को शायद ही यकीन होगा कि धरती पर कभी ऐसा इंसान भी आया था।
  3. गांधी जी कभी भी अमेरिका नहीं गए और ना ही कभी प्लेन में बैठे। उन्हें फोटो खिचंवाना पसंद नहीं था।
  4. गांधी जी जब वकालत करने गए थे तब वे अपना केस हार गए थे।
  5. महात्मा गांधी अपना नकली दांत अपनी धोती में बांध कर रखा करते थे। जब वे खाना खाते थे, तब इसे लगाया करते थे।
  6. जिस दिन गांधी जी की हत्या हुई थी, उसके एक दिन पहले वे कांग्रेस को खत्म करने का विचार कर रहे थे।
  7. गांधी जी की शवयात्रा में 10 लाख के करीब लोग चले थे और 15 लाख से ज्यादा लोग रास्ते में खड़े रहे थे।
  8. महात्मा गांधी को नोबल पुरस्कार के लिए 5 बार नामित किया गया था लेकिन 1948 में पुरस्कार मिलने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। 
  9. महात्मा गांधी सबसे ज्यादा श्रवण कुमार की कहानी और हरिश्चन्द्र के नाटक से प्रभावित हुए थे। भगवान राम से उनको प्रेम था। आखिरी समय में उनका आखिरी शब्द भी राम ही था।
  10. साल 1930 में अमेरिका की टाइम मैगजीन ने महात्मा गांधी को Man Of the Year की उपाधि दी थी।

इसे भी पढ़ें
Gandhi Jayanti 2022: गांधी जी से सीखें सफल होने की मंत्र, ये पांच बातें हर छात्र को सीखनी चाहिए

2 अक्टूबर : इतिहास में खास है आज का दिन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्म, ये घटनाएं भी घटीं


 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों