GATE EXAM 2022 : 200 से अधिक एग्जाम सेंटरों पर आज से शुरू होगा पेपर, जानिए परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश

Published : Feb 05, 2022, 08:39 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 09:15 AM IST
GATE EXAM 2022 :  200 से अधिक एग्जाम सेंटरों पर आज से शुरू होगा पेपर, जानिए परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश

सार

GATE Exam 2022 आज से शुरू होगा, यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी, इस परीक्षा में नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे, परीक्षा को कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है, जिस दौरान अभ्यर्थी को भी कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है.  

करियर डेक्स : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE Exam 2022)  की परीक्षा आज देश के कई शहरों के 200 से अधिक एग्जाम सेंटरों पर होगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।  इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (IIT Kharagpur) इस परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। 13 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में तकरीबन 9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे।

दो पाली में होगी परीक्षा
यह परीक्षा आज के अलावा 6, 12 और 13 फरवरी को होगी। हर दिन दो पाली में परीक्षा होगी, आज सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पहली शिफ्ट की परीक्षा होगी। पहली पाली में कम्प्यूटर साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। बता दें कि दोपहर की शिफ्ट में 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक परीक्षा होगा, इस दौरान  ईई और एमए विषयों की परीक्षा होगी। वहीं 7 मार्च को इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किये जाएंगे। GATE के एडमिट कार्ड का उपयोग जरूरत  पड़ने पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्रैवल पास के रूप में किया जा सकता है।  

क्या है गाइडलाइन 
GATE Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को कम से 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। इस दौरान उसे कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। अभ्यर्थी को बिना मास्क और सेनिटाइजर के  परीक्षा हॉल के अंदर बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त जो छात्र को कोरोना पॉजिटिव हैं उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी कोई को इलेक्ट्रॉनिक समान लेकर नहीं बैठ सकते हैं।एग्जाम के दरम्यान कैंडिडेट्स को आवश्यक उद्देश्यों के लिए एक वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा का रास्ता साफ हुआ
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद इस परीक्षा का रास्ता साफ हुआ है।  दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में इस ऑफलाॉइन परीक्षा को स्थगित करने के लिए याचिका दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि यह एक नीतिगत मामला है। इस पर सरकारी अधिकारियों को फैसला लेना है। इस स्तर पर यदि अदालत हस्तक्षेप करती हैं तो यह अराजकता पैदा करेगा। कोर्ट ने आदेश दिया कि 5 फरवरी को निर्धारित तिथि से 48 घंटे पहले GATE 2022 परीक्षा को स्थगित करने की याचिका इसकी तैयारी कर रहे छात्रों के जीवन में अराजकता और अनिश्चितता की संभावना दर्शाती है।

यह भी पढ़ें-GATE Exam 2022: इंजीनियरिंग के लिए देने जा रहे है गेट एक्जाम, तो जानें इसके dos और don'ts

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!