₹3 करोड़ की कमाई, फिर भी 5 लोगों के साथ शेयरिंग में रहता है Google का यह कर्मचारी, जानिए क्यों नहीं खरीदता लग्जरी कार और घर

Published : Nov 23, 2026, 10:19 AM ISTUpdated : Nov 23, 2026, 10:21 AM IST
Google Employee Charles Broomfield Story

सार

Google Employee Charles Broomfield Story:सालाना ₹3 करोड़ कमाने वाला Google का 26 वर्षीय कर्मचारी आखिर क्यों 4 लोगों के साथ किराए के घर में रहता है? जानिए उसकी बचत की अनोखी स्ट्रेटजी और 30 साल से पहले करोड़पति बनने का लक्ष्य।

Google Employee 3 Crore Salary: सालाना करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई हो, बैंक और निवेश खाते में करोड़ों रुपये जमा हों, फिर भी कोई शख्स किराए के फ्लैट में चार लोगों के साथ रहे, साइकिल से सफर करे और ऑफिस में मिलने वाले मुफ्त खाने से अपना खर्च चलाए, तो हैरानी होना लाजिमी है। लेकिन Google में काम करने वाले 26 साल के चार्ल्स ब्रूमफील्ड की जिंदगी कुछ ऐसी ही है। उनका मकसद ज्यादा पैसा कमाकर महंगी गाड़ियां और आलीशान घर खरीदना नहीं, बल्कि 30 साल की उम्र से पहले आर्थिक रूप से आजाद होना है।

₹3 करोड़ की सैलरी के बावजूद इतना सादा क्यों है लाइफस्टाइल?

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ल्स 2026 में करीब 3 करोड़ रुपये (3,23,000 डॉलर) कमाने की राह पर हैं। इसके बावजूद उनका सालाना जरूरी खर्च 20,000 डॉलर यानी करीब 18.56 लाख रुपये से कम रहता है। वह चार लोगों के साथ अपार्टमेंट शेयर करते हैं। इससे उन्हें अपने इलाके में अकेले एक बेडरूम का फ्लैट लेने के मुकाबले हर महीने करीब 1,000 डॉलर की बचत होती है। उनके पास कार भी नहीं है। आने-जाने के लिए साइकिल, पैदल चलना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट उनकी पहली पसंद हैं। ऑफिस आने-जाने का मेट्रो खर्च भी कंपनी उठाती है।

ये भी पढ़ें- Kiran Bedi: अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को मेंटर करेंगी किरण बेदी, क्या है NCTE की MITRA पहल?

महीने का खर्च कितना है और कहां करते हैं बचत?

चार्ल्स के अगस्त महीने के खर्च का हिसाब उनकी बचत की स्ट्रेटजी को समझने में मदद करता है। जिसमें-

  • किराया और बिजली-पानी: 1,098 डॉलर
  • किकबॉक्सिंग जिम: 229 डॉलर
  • उबर: 48 डॉलर
  • खाना: 28 डॉलर
  • इंश्योरेंस: 15 डॉलर
  • अन्य पर्सनल खर्च: 59 डॉलर
  • खाने पर उनका खर्च इसलिए कम है क्योंकि वह ज्यादातर भोजन ऑफिस में ही कर लेते हैं। हालांकि, यह खर्च हर महीने एक जैसा हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Family: कितनी बड़ी है अनंत सिंह की फैमिली? पत्नी नीलम देवी से लेकर भाई-बेटे और बेटियों तक, जानिए परिवार में कौन-कौन

30 साल से पहले ₹7 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

चार्ल्स की बचत की आदत बचपन से है। 17 साल की उम्र में उन्होंने FIRE यानी Financial Independence, Retire Early के बारे में जाना। इस विचार का मकसद है कि कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश करके इतनी संपत्ति बनाई जाए कि भविष्य में नौकरी करना मजबूरी न रहे। कॉलेज से 2022 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अच्छी सैलरी वाली नौकरी शुरू की। CNBC के मुताबिक, अब तक वह करीब 6.03 करोड़ रुपये निवेश कर चुके हैं और 6.96 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह आर्थिक आजादी मिलने के बाद काम पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहते। उनकी योजना AI सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करने की है। चार्ल्स की कहानी का असली सबक यह है कि बड़ी कमाई से ज्यादा जरूरी है पैसे का सही इस्तेमाल। उनके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की ताकत से बड़ी बात यह है कि जरूरत पड़ने पर बिना आर्थिक चिंता के नौकरी छोड़ने की आजादी हो।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Kiran Bedi: अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को मेंटर करेंगी किरण बेदी, क्या है NCTE की MITRA पहल?
IBPS PO Mains Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट, कहां-कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? जानें लेटेस्ट अपडेट